Get App

Gainers & Losers: हफ्ते का पहला कारोबारी दिन, इन 10 शेयरों में खास वजहों से रही तेज उठा-पटक

Gainers & Losers: चार दिनों की तेजी के बाद आज मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) थोड़े नीचे आए हैं। स्टॉक्स की बात करें तो आज मार्कसन्स फार्मा (Marksans Pharma) और कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 16:07
Gainers & Losers: हफ्ते का पहला कारोबारी दिन, इन 10 शेयरों में खास वजहों से रही तेज उठा-पटक

Marksans Pharma । मौजूदा भाव: ₹261.65 (+3.71%)
मार्कसन्स फार्मा की सब्सिडरी टाइम-कैप लैबोरेटरीज को इसकी न्यूयॉर्क में स्थित फैसिलिटी के लिए अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से EIR (एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट) मिली तो मार्कसन्स फार्मा के शेयर इंट्रा-डे में 4.48% उछलकर ₹263.60 पर पहुंच गए। एफडीए ने अप्रैल 2025 में इसकी GMP (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) जांच की थी।

AU Small Finance Bank । मौजूदा भाव: ₹820.30 (+1.28%) एलआईसी के साथ साझेदारी पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.49% उछलकर ₹822.05 पर पहुंच गए। इस साझेदारी के तहत स्मॉल फाइनेंस बैंक देश में लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की उपलब्धता बढ़ाएगी।

Anant Raj । मौजूदा भाव: ₹566.20 (+2.20%)
डेटा सेंटर्स में ₹18 हजार करोड़ के निवेश की योजना पर अनंत राज के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.76% उछलकर ₹574.85 पर पहुंच गए। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2032 तक 300 मेगावाट से अधिक क्षमता का है। अभी इसका एक डेटा सेंटर चल रहा है और यह दो डेटा सेंटर और शुरू करेगी। भारत में डेटा सेंटर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अगले चार साल में इसके बढ़कर 1.8 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।

IDBI Bank । मौजूदा भाव: ₹103.43 (+2.16%)
विनिवेश योजना के आखिरी चरण में पहुंचने पर आईडीबीआई बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.04% उछलकर ₹106.34 पर पहुंच गए। इसके मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। शेयर पर्चेज एग्रीमेंट को इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप ने क्लियर कर दिया है। वित्तीय बोली के सितंबर में होने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य बिक्री से ₹40,000-₹50,000 करोड़ हासिल करने की है।

Fredun Pharmaceuticals। मौजूदा भाव: ₹830.45 (+2.39%)
पालतु पशुओं से जुड़े प्रोडक्ट्स की इंडस्ट्री में एंट्री पर फ्रेडुन फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.55% उछलकर ₹839.90 पर पहुंच गए। फ्रेडुन ने वन पेट स्टॉप (One Pet Stop) की खरीदारी के जरिए इस इंडस्ट्री में एंट्री मारी है।

Sigachi Industries। मौजूदा भाव: ₹48.79 (-11.58%)
सिगाची इंडस्ट्रीज की तेलंगाना के Pashamylaram में स्थित एक रिएक्टर में भयंकर आग लगने से शेयर भी इंट्रा-डे में 14.82% फिसलकर ₹47.00 तक आ गए। धमाके में एक बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत और कम से कम 20 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें हैं।

Karnataka Bank । मौजूदा भाव: ₹195.75 (-5.75%)
सीईओ कृष्णन हरि हरा शर्मा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शेखर राव के इस्तीफे पर कर्नाटक बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.50% टूटकर ₹190.05 पर आ गए। बैंक ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारणों को बताया है लेकिन मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड से मतभेद के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है।

Jyoti CNC Automation । मौजूदा भाव: ₹1059.25 (-5.79%)
₹1500 करोड़ में 1.37 करोड़ शेयरों यानी 6.06% इक्विटी हिस्सेदारी की ब्लॉक डील पर ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.38% टूटकर ₹1052.65 पर आ गए। यह ब्लॉक डील प्रति शेयर ₹1087 के भाव पर हुई।

Tata Steel । मौजूदा भाव: ₹159.75 (-1.02%)
₹1007.5 करोड़ के जीएसटी नोटिस पर टाटा स्टील के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.18% टूटकर ₹159.50 पर आ गए।

Nazara Technologies । मौजूदा भाव: ₹1297.75 (-0.94%)
नजारा टेक की रेटिंग ICICI सिक्योरिटीज ने डाउनग्रेड कर ऐड की तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 1.09% टूटकर ₹1295.75 पर आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें