Get App

Gainers & Losers: NTPC Green, Eternal, Swiggy और L&T समेत ये 10 स्ट़ॉक्स, क्यों बने Sensex की एक्सपायरी के सिकंदर

Gainers & Losers: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गिरावट के साथ बंद हुए हैं। स्टॉक्स में आज एनटीपीसी ग्रीन (NTPC Green), विक्रम सोलर (Vikram Solar), स्विगी (Swiggy) और एलएंडटी (L&T) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 15:59
Gainers & Losers: NTPC Green, Eternal, Swiggy और L&T समेत ये 10 स्ट़ॉक्स, क्यों बने Sensex की एक्सपायरी के सिकंदर

NTPC Green । मौजूदा भाव: ₹97.61 (+12.58%)
इस बार गर्मियों के जल्दी आने और गैस की कमी के चलते बिजली की मांग बढ़ी है जिसके पावर स्टॉक्स चमक गए और एनटीपीसी ग्रीन तो इंट्रा-डे में 19.09% उछलकर ₹103.25 पर पहुंच गया।

Jagsonpal Pharma । मौजूदा भाव: ₹189.50 (+5.93%)
प्रति शेयर ₹250 के भाव पर बोर्ड ने 16 लाख शेयरों (2.39% इक्विटी) के बायबैक को मंजूरी दी तो जगसोनपाल फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 12.49% उछलकर ₹201.25 पर पहुंच गए।

KEC International । मौजूदा भाव: ₹562.90 (+2.76%)
ईसी इंटरनेशनल को भारत, मध्य पूर्व, अफ्रीका और अमेरिका में ₹1476 करोड़ के T&D (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) प्रोजेक्ट्स मिलने पर केईसी इंटरनेशनल के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.29% उछलकर ₹576.80 पर पहुंच गए।

Vikram Solar । मौजूदा भाव: ₹185.70 (+3.02%)
विक्रम सोलर की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी वीएसएल पावरहाइव ने ई-मोबिलिटी और इंवर्टर के लिए लीथियम-ऑयन बैट्री वाले अपना फ्लैगशिप ब्रांड VION लॉन्च किया तो विक्रम सोलर के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.80% उछलकर ₹188.90 पर पहुंच गए।

Aurum Proptech । मौजूदा भाव: ₹176.80 (+8.13%)
औरम प्रॉपेटक के बोर्ड ने बिल्डिंग्स क्यू5 और क्यू6 को ₹112 करोड़ में बेचने की मंजूरी दी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 10.09% उछलकर ₹180.00 पर पहुंच गए। यह अमाउंट कंपनी के कुल टर्नओवर का करीब 33% के बराबर है और इस लेन-देन के 30 जून, 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Borosil । मौजूदा भाव: ₹243.00 (-6.59%)
गैस की कमी पर बोरोसिल ने बोरोसिलिकेट ग्लास फर्नेस में प्रोडक्शन अस्थायी रूप से बंद किया और ओपल ग्लास फर्नेस कम क्षमता पर चलने लगी तो इसके शेयरों को झटका लगा और 8.50% टूटकर ₹238.05 पर आ गए।

L&T । मौजूदा भाव: ₹3720.95 (-3.06%)
पश्चिमी एशिया में चल रही लड़ाई के चलते दो दिन में टारगेट प्राइस में दूसरी कटौती पर एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो) के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.47% टूटकर ₹3705.25 पर आ गए। बुधवार को यूबीएस ने इसके टारगेट प्राइस में 8% की कटौती की थी और अब कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टारगेट प्राइस ₹4,350 से घटाकर ₹4,000 कर दिया है।

Eternal । मौजूदा भाव: ₹221.25 (-1.14%)
Swiggy । मौजूदा भाव: ₹282.05 (-0.93%)
कमर्शियल गैस की कमी के चलते देश भर में रेस्टोरेंट्स का काम प्रभावित हुआ तो जोमैटी की पैरेंट कंपनी एटर्नल और स्विगी के शेयरों को झटका लगा। एटर्नल के शेयर इंट्रा-डे में 4.78% टूटकर ₹213.10 और स्विगी के शेयर 4.74% फिसलकर ₹271.20 तक आ गए।

IndiGo । मौजूदा भाव: ₹4272.95 (-1.81%)
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का टारगेट प्राइस ₹5,700 से घटाकर ₹5,100 किया तो इसके शेयरों को शॉक लगा और इंट्रा-डे में 3.71% टूटकर ₹4190.30 तक आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें