
Coal India । मौजूदा भाव: ₹427.90 (+6.88%)
कोल इंडिया ने बांग्लादेश, भूटान और नेपाल से खरीदारों को ई-नीलामी में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेने की मंजूरी दी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 7.32% उछलकर एक साल के रिकॉर्ड हाई ₹429.65 तक पहुंच गए।
Vodafone Idea (VI) । मौजूदा भाव: ₹11.79 (+1.46%)
मीडिया रिपोर्ट के दावे के मुताबिक टेलीकॉम डिपार्टमेंट की कमेटी रीएसेसमेंट के बाद वोडाफोन आइडिया के एजीआर बकाए में बड़ी कटौती कर सकती है। इस रिपोर्ट पर टेलीकॉम कंपनी के शेयर 3.61% उछलकर ₹12.04 तक पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम डिपार्टमेंट इसके बकाए को 50% से अधिक घटा सकती है और जो भी अमाउंट तय होगा, कंपनी को उसका पेमेंट वित्त वर्ष 2036 से वित्त वर्ष 2041 के बीच करना होगा।
Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹40.91 (+9.06%)
मार्केट में दबदबा बढ़ने के चलते ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आज इंट्रा-डे में 9.78% उछलकर ₹41.17 पर पहुंच गए। दिसंबर 2025 में VAHAN के आंकड़ों के मुताबिक इसके 9,020 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ। साथ ही ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर नवंबर 2025 के 7.2% से बढ़कर दिसंबर में 9.3% पर पहुंच गया। खास बात यह रही कि दिसंबर के दूसरे हिस्से में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 12% तक पहुंच गया।
L&T । मौजूदा भाव: ₹4163.00 (+0.57%)
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के मिनरल्स और मेटल्स बिजनेस वर्टिकल को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और अन्य कंपनियों से "मेजर" ऑर्डर मिले तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 0.81% उछलकर एक साल के नए हाई ₹4172.90 पर पहुंच गए। कंपनी ₹5000 करोड़ से ₹10000 करोड़ की रेंज के ऑर्डर को "मेजर" मानती है।
Remsons Industries । मौजूदा भाव: ₹126.50 (+4.68%)
रामसन्स इंडस्ट्रीज को एक दिग्गज कॉमर्शियल वेईकल ओईएम मैन्युफैक्चरर्स से ₹60 करोड़ का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.92% उछलकर ₹128.00 पर पहुंच गए। इसके तहत कंपनी को वित्त वर्ष 2027 से लेकर 60 महीने के भीतर पुश पुल केबल्स के साथ गियर शिफ्टर सप्लाई करना है।
Hyundai Motor India । मौजूदा भाव: ₹2267.20 (-1.91%)
दिसंबर महीने उम्मीद से कम सेल्स ग्रोथ पर हुंडई मोटर इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.79% टूटकर ₹2246.80 तक आ गए। पिछले महीने दिसंबर 2025 में हुंडई मोटर इंडिया की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 6.6% बढ़कर 58,702 यूनिट्स पर पहुंची जबकि बाजार का अनुमान इसके 13% की बढ़ोतरी के साथ 62,667 यूनिट्स पर पहुंचने का था।
Thermax । मौजूदा भाव: ₹3024.10 (-1.22%)
सप्लायर रिटर्न से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के मेल नहीं खाने पर जमशेदपुर के स्टेट टैक्स ऑफिसर ने थर्मैक्स को ₹11.86 लाख की पेनाल्टी लगाई तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 1.68% टूटकर ₹3010.00 पर आ गए।
ITC । मौजूदा भाव: ₹350.20 (-3.78%)
सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने आईटीसी की रेटिंग में कटौती की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.11% टूटकर ₹345.35 पर आ गए। जेपीमॉर्गन, नुवामा और फिलिपकैपिटल ने इसकी रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती की है।
Epigral । मौजूदा भाव: ₹1248.00 (-1.07%)
वडोदरा में इनकम टैक्स डिप्टी कमिश्नर से एसेसमेंट वर्ष 2022-23 के लिए एपिग्रल को ब्याज समेत ₹52.52 करोड़ के डिमांड नोटिस के साथ एसेसमेंट ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.08% टूटकर ₹1235.35 पर आ गए। कंपनी इसके खिलाफ अपील की योजना बना रही है।
Prataap Snacks । मौजूदा भाव: ₹1204.10 (-0.75%)
प्रताप स्नैक्स ने 1 जनवरी 2026 से बेंगलुरु मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के बंद होने और दूसरी जगह पूरा काम शिफ्ट करने का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.81% टूटकर ₹1179.10 पर आ गए।