
Happiest Minds । मौजूदा भाव: ₹411.40 (+2.63%)
वित्त वर्ष 2027 में रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को 10% से बढ़ाकर 12.5% किए जाने पर आज लगातार दूसरे दिन हैप्पिएस्ट माइंड्स के शेयर रॉकेट बने और आज इंट्रा-डे में यह 13.41% उछलकर ₹454.60 पर पहुंच गया। एक कारोबारी दिन पहले इंट्रा-डे में यह 19.77% चढ़ा था और दिन के आखिरी में 17.85% की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
SAIL । मौजूदा भाव: ₹153.80 (+2.67%)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2026 में अप्रैल से फरवरी तक 18.24 मिलियन टन (MT) की रिकॉर्ड सेल्स की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.67% उछलकर ₹155.30 पर पहुंच गए। सालाना आधार पर इसकी सेल्स 14% बढ़ी है।
TTK Prestige । मौजूदा भाव: ₹535.30 (+10.37%)
देश में एलपीजी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच इलेक्ट्रिक किचन अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों के शेयर उछल पड़े। टीटीके प्रेस्टिज के शेयर तो इंट्रा-डे में 14.64% उछलकर ₹556.00 पर पहुंच गए।
Voltas । मौजूदा भाव: ₹1472.00 (+1.58%)
देश के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी और हीटवेट की चेतावनी के चलते एयर कंडीशनर (AC) बनाने वाली वोल्टास के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.06% उछलकर ₹1508.00 पर पहुंच गए।
Sadhana Nitro Chem । मौजूदा भाव: ₹1.55 (+4.73%)
राइट्स इश्यू के तहत शेयरों की खरीदारी का विंडो बंद होने के अगले ही दिन साधना नाइट्रोकेम के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.73% उछलकर ₹1.55 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
Bajaj Auto । मौजूदा भाव: ₹9322.25 (-2.96%)
बजाज ऑटो के लिए अहम महाराष्ट्र की सरकार ने ऑटो-रिक्शा परमिट जारी करने पर अस्थायी रोक लगाया तो इसके शेयरों को झटका लगा और आज इंट्रा-डे में यह 3.45% टूटकर ₹9275.00 तक आ गया। बजाज ऑटो देश में तेल से चलने वाली जितनी तिपहिया गाड़ी बेचती है, उसका 17% महाराष्ट्र में बिकता है और कंपनी के मार्जिन में इसकी हिस्सेदारी 30% से अधिक है।
Polycab । मौजूदा भाव: ₹7431.85 (-3.77%)
नियर टर्म में वॉल्यूम ग्रोथ के फिसलकर मॉडेरेट से मिड-सिंगल डिजिट में आने की चेतावनी पर पॉलीकैब इंडिया के शेयर इंट्रा-डे में 4.38% टूटकर ₹7385.00 तक आ गए।
Schaeffler । मौजूदा भाव: ₹4030.00 (-3.23%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹4117.90 के भाव पर 50 हजार से अधिक शेयरों की ₹20.62 करोड़ में ब्लॉक डील पर शेफलर इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.35% टूटकर ₹4025.00 तक आ गए।
Redington । मौजूदा भाव: ₹247.40 (-4.44%)
वॉल्यूम मूवमेंट को लेकर बीएसई ने सवाल पूछा तो रेडिंगटन के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.87% टूटकर ₹246.30 तक आ गए। कंपनी की यह सफाई भी शेयरों की गिरावट थाम नहीं पाई कि यह मार्केट के ऊपर है और कंपनी ने सेबी के नियमों के हिसाब से सभी जरूरी खुलासे कर दिए हैं।
IRCTC । मौजूदा भाव: ₹534.15 (-2.55%)
एलपीजी की किल्लत के बीच आईआरसीटीसी की कैटरिंग सर्विसेज अस्थायी तौर पर बंद करने के योजना की रिपोर्ट पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.87% टूटकर ₹532.35 तक आ गए।