
SBI । मौजूदा भाव: ₹1145.95 (+7.46%)
उम्मीद से बेहतर दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे पर एसबीआई के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.64% उछलकर ₹1,148 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। कुछ ब्रोकरेज फर्मों ने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया जिससे शेयरों को और सपोर्ट मिला। जेफरीज ने इसे बढ़ाकर ₹1300 प्रति शेयर कर दिया है।
Voda Idea । मौजूदा भाव: ₹11.58 (+4.04%)
प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला ने वोडा आइडिया के ओपन मार्केट में 4.09 करोड़ शेयर (0.03 इक्विटी) और खरीदे तो इसके भाव आज इंट्रा-डे में 4.67% उछलकर ₹11.65 पर पहुंच गए। उन्होंने 30 जनवरी को 2.21 करोड़ शेयर ₹10.95 के औसत भाव और 1 फरवरी को 1.88 करोड़ शेयर ₹11.13 के औसत भाव से खरीदे। दिसंबर 2025 तक उनके पास कंपनी के 1.94 करोड़ शेयर थे।
Shipping Corporation । मौजूदा भाव: ₹265.20 (+19.62%)
दिसंबर 2025 तिमाही में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 436% बढ़कर ₹404.97 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹266.00 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।
Sterlite Tech । मौजूदा भाव: ₹142.85 (+7.85%)
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने स्टरलाइट टेक को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी और टारगेट प्राइस ₹200 फिक्स किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.68% उछलकर एक साल के हाई ₹143.95 पर पहुंच गए।
Man Industries । मौजूदा भाव: ₹383.75 (+5.66%)
दिसंबर 2025 तिमाही में मैन इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61.3% बढ़कर ₹55 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.31% उछलकर ₹ 397.00 पर पहुंच गए।
Graphite India । मौजूदा भाव: ₹637.00 (+2.87%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ग्रेफाइट इंडिया ₹20 करोड़ के घाटे से ₹68 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट में आई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.71% उछलकर ₹654.55 पर पहुंच गए।
GMM Pfaudler । मौजूदा भाव: ₹963.05 (-3.16%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जीएमएम ₹41.5 करोड़ के कंसालिडेटेड प्रॉफिट से ₹8 करोड़ के घाटे में आई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.05% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹944.25 पर आ गए।
HCG । मौजूदा भाव: ₹560.00 (-1.33%)
हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज (एचसीजी) के बोर्ड की 17 फरवरी को होने वाली बैठक में राइट्स इश्यू के प्रस्ताव पर फैसला होगा तो इस खुलासे पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.98% फिसलकर ₹556.30 पर आ गए।
Asian Hotels (North) । मौजूदा भाव: ₹295.00 (-1.96%)
16 वर्षों तक जुड़े रहने के बाद स्वास्थ्य कारणों से वाइस प्रेसिडेंट (प्रोजेक्ट्स) विपिन वासुदेव के इस्तीफे पर एशियन होटल्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.37% टूटकर ₹284.75 पर आ गए।