Gainers & Losers: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 746.29 प्वाइंट्स यानी 0.93% की बढ़त के साथ 80,604.08 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 221.75 प्वाइंट्स यानी 0.91% के उछाल के साथ 24,585.05 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
DEE Development Engineers । मौजूदा भाव: ₹299.00 (+13.97%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹223.8 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 312.5% उछलकर ₹13.2 करोड़ पर पहुंचा तो डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर भी आज इंट्रा-डे में 17.27% उछलकर ₹307.65 पर पहुंच गए। जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 45.3% बढ़कर ₹36 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 270 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 16.1% पर पहुंच गया।
Haryana Capfin । मौजूदा भाव: ₹190.00 (-10.94%)
एनबीएफसी हरियाणा कैपफिन का जून तिमाही में सालाना आधार पर आधार पर नेट प्रॉफिट ₹18.76 लाख से 78% गिरकर ₹4.12 लाख और टोटल रेवेन्यू 45.6% फिसलकर ₹23.05 लाख पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.94% टूटकर ₹190.00 पर आ गए और इसी पर बंद भी हुए।
Kesar Enterprises । मौजूदा भाव: ₹96.55 (-4.97%)
मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के इस्तीफे के चलत केसर एंटरप्राइजेज जून तिमाही के नतीजे में देरी का ऐलान किया तो आज शेयर इंट्रा-डे में 5% टूटकर ₹96.55 के लोअर सर्किट पर आ गए और इसी पर बंद भी हुए। पहले कंपनी के कारोबारी नतीजे 14 अगस्त को आने वाले थे लेकिन कंपनी के सीएफओ ने 8 जुलाई को इस्तीफा दिया था और अब नए सीएफओ की तलाश हो रही है।
NSDL । मौजूदा भाव: ₹1273.00 (-2.10%)
जून तिमाही के कारोबारी नतीजे आने के एक दिन पहले मुनाफावसूली के चलते एनएसडीएल की लगातार तीन दिनों की तेजी आज थम गई। आज इंट्रा-डे में यह रिकॉर्ड हाई ₹1425.00 से 11.79% टूटकर ₹1257.00 तक आ गया था। इसके ₹800 के शेयर 6 अगस्त को ₹880 पर लिस्ट हुए थे। मार्च तिमाही के नतीजे की बात करें तो इसका कंसालिडेटेड शुद्ध मुनाफा 4.77% बढ़कर ₹83.3 करोड़ और टोटल इनकम 9.94% बढ़कर ₹394 करोड़ पर पहुंच गया।
PG Electroplast । मौजूदा भाव: ₹505.50 (-14.18%)
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस को ₹1100 से घटाकर ₹710 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 19.67% टूटकर ₹473.20 पर आ गए। क्लोजिंग बेसिस पर लगातार चार कारोबारी दिनों में यह 36.14% टूट चुका है।
Power and Instrumentation । मौजूदा भाव: ₹132.10 (+1.97%)
₹71 करोड़ के ऑर्डर पर ₹228.44 करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 2% उछलकर ₹132.10 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।
Rishiroop । मौजूदा भाव: ₹130.40 (+4.49%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर रिशिरूप का ऑपरेशनल रेवेन्यू 64.30% बढ़कर ₹14.36 करोड़ पर पहुंचा और इस दौरान यह ₹2.35 करोड़ के शुद्ध घाटे से ₹8.67 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 11.34% उछलकर ₹138.95 पर पहुंच गए।
Shaily Engineering Plastics । मौजूदा भाव: ₹1649.40 (+3.09%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स का रेवेन्यू 36.87% बढ़कर ₹245 करोड़, कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 136.20% उछलकर ₹41.1 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग डबल होकर ₹35.4 करोड़ से ₹68.3 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 6.87% उछलकर ₹1710.00 पर पहुंच गए। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 19.75% से 27.7% पर पहुंच गया।
Voltas । मौजूदा भाव: ₹1244.00 (-4.58%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर वोल्टास का शुद्ध मुनाफा 58% गिरकर ₹140.6 करोड़, रेवेन्यू 20% गिरकर ₹3,938.6 करोड़, ऑपरेटिंग प्रॉफिट गिरकर लगभग आधे पर यानी ₹178.6 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन भी 8.6% से सिकुड़कर 4.5% पर आया तो शेयर भी इंट्रा-डे में 7.79% टूटकर ₹1202.20 पर आ गए।
Story continues below Advertisement
VST Tillers Tractors । मौजूदा भाव: ₹4784.35 (+7.63%)
जून तिमाही में सालाना आधार पर रेवेन्यू 48.20% उछलकर ₹282.45 करोड़, शुद्ध मुनाफा 95.01% चढ़कर ₹4,456, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 89.20% बढ़कर ₹61.3 करोड़ और मार्जिन 17% से 21.7% पर पहुंचा तो शेयर भी आज इंट्रा-डे में 13.81% उछलकपर ₹5059.05 पर पहुंच गए।