Get App

Gainers & Losers: Sensex की एक्सपायरी; Tejas Networks, Bandhan Bank और Eternal समेत इन 10 स्टॉक्स से बरसा पैसा

Gainers & Losers: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी लगभग फ्लैट बंद हुए हैं। वहीं स्टॉकवाइज बात करें तो अपनी खास एक्टिविटीज के चलते तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks), बंधन बैंक (Bandhan Bank), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और जोमैटो (Zomato) की एटर्नल (Eternal) समेत इन 10 स्टॉक्स में 20% तक की उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से और जानिए वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 16:19
Gainers & Losers: Sensex की एक्सपायरी; Tejas Networks, Bandhan Bank और Eternal समेत इन 10 स्टॉक्स से बरसा पैसा

Zydus Life । मौजूदा भाव: ₹938.50 (+2.08%)
भारत में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन लॉन्च करने की तैयारी पर जाइडस लाइफ के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.08% उछलकर ₹947.70 पर पहुंच गए। यह मार्च में कंपनी का GLP-1 थेरेपी पेटेंट खत्म होने से पहले पेश होगा। इसकी पेशंट फ्रेंडरी रीयूजेबल पेन लॉन्च की जाएगी। इसमें एक ही पेन से अलग-अलग डोज एडजस्ट होगा। इस दवा का इस्तेमाल डायबिटीज और मोटापे के इलाज में होता है।

Tejas Networks । मौजूदा भाव: ₹372.35 (+17.13%)
तेजस नेटवर्क्स ने एनईसी के साथ 5जी मैसिव मिमो (MIMO- मल्टीपल इनपुट मल्टीपल आउटपुट) रेडियोज के मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई को लेकर एग्रीमेंट किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹381.45 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।

Laurus Labs । मौजूदा भाव: ₹1090.15 (+1.32%)
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने लौरस लैब्स के शेयरों की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा और टारगेट प्राइस र ₹1,280 पर फिक्स किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 2.55% उछलकर ₹1103.35 पर पहुंच गए।

Bandhan Bank । मौजूदा भाव: ₹186.10 (+1.81%)
एसबीआई म्यूचुअल फंड को बंधन बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए आरबीआई से मंजूरी मिली तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.05% उछलकर ₹190.20 पर पहुंच गए।

A-1 । मौजूदा भाव: ₹24.04 (+4.98%)
ए-1 की सहयोगी कंपनी ए-1 सुरेजा इंडस्ट्रीज को जनवरी में 1400 इलेक्ट्रिक दोपहिए के ऑर्डर के खुलासे पर ए-1 के शेयर आज इंट्रा-डे में 5% उछलकर ₹24.04 पर पहुंच गए।

Pine Labs । मौजूदा भाव: ₹190.10 (-4.38%)
न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की एपल के भारत में एपल पे लॉन्च करने के लिए बैंकों और कार्ड नेटवर्क के साथ बातचीत की रिपोर्ट पर पाइन लैब्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.93% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹189.00 पर आ गए।

Manappuram Finance । मौजूदा भाव: ₹293.10 (-1.16%)
सीईओ दीपक रेड्डी के 25 फरवरी 2026 से मेडिकल लीव पर जाने के बाद मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.76% टूटकर ₹285.40 तक आ गए। वह 90 से 120 दिनों की छुट्टी पर रह सकते हैं जोकि इलाज पर निर्भर करेगा।

Home First Finance । मौजूदा भाव: ₹1176.25 (-5.60%)
56.2 लाख शेयरों (5.4% इक्विटी) की ₹662.6 करोड़ में ब्लॉक डील पर होम फर्स्ट फाइनेंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.09% टूटकर ₹1170.15 तक आ गए।

Eternal (Zomato) । मौजूदा भाव: ₹246.40 (-1.54%)
करीब 9.7 करोड़ शेयरों (लगभग 1% इक्विटी)का प्रति शेयर ₹247.75 के भाव पर लेन-देन ने जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटर्नल की चाल बिगाड़ दी और इंट्रा-डे में यह 2.02% टूटकर ₹245.20 तक आ गया।

Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹25.17 (-1.49%)
गोल्डमैन ने ओला इलेक्ट्रिक की रेटिंग की घटाकर न्यूट्रल और टारगेट प्राइस को ₹52 से कम करके ₹26 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.07% टूटकर ₹25.02 पर आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें