Get App

Gainers & Losers: Insolation Energy और Vedanta समेत 10 स्टॉक्स, इंट्रा-डे में रही 16% तक उठा-पटक

Gainers & Losers: आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज वेदांता (Vedanta), नजारा टेक (Nazara Tech) और इंसोलेशन एनर्जी (Insolation Energy) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से 16% तक उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Aug 20, 2025 पर 16:03
Gainers & Losers: Insolation Energy और Vedanta समेत 10 स्टॉक्स, इंट्रा-डे में रही 16% तक उठा-पटक

Eternal (Zomato) । मौजूदा भाव: ₹326.45 (+1.57%)
Swiggy । मौजूदा भाव: ₹421.50 (+2.91%)
ब्रोकरेज फर्म डीएएम कैपिटल ने एटर्नल और स्विगी की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो इनके शेयर आज रॉकेट बन गए। स्विगी के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.17% उछलकर ₹422.60 पर पहुंच गए तो जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटर्नल के शेयर 3.10% उछलकर ₹331.35 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म ने स्विगी के शेयरों के लिए ₹515 तो एटर्नल के लिए ₹400 का टारगेट प्राइस फिक्स किया है

Sula Vineyards । मौजूदा भाव: ₹257.00 (+2.41%)
प्रीमियम स्पिरिट्स सेक्टर में एंट्री की योजना पर सुला विनेयार्ड्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.73% उछलकर ₹272.85 पर पहुंच गए।

Vivo Bio Tech । मौजूदा भाव: ₹41.41 (+11.14%)
एक दिग्गज फार्मा और एग्रोकेमिकल कंपनी के साथ साझेदारी में एक नॉवेल मॉलिक्यूल के लिए प्री-क्लीनिकल टेस्टिंग का वीवो बॉयो टेक को ₹10.75 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके चलते वीवो बॉयो टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 16.21% उछलकर ₹43.30 पर पहुंच गए। यह कॉन्ट्रैक्ट दो वर्षों के लिए हैं।

Insolation Energy । मौजूदा भाव: ₹232.90 (+7.65%)
इंसोलेशन एनर्जी ने नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का ऐलान किया तो इसका जश्न शेयरों ने भी मनाया और आज इंट्रा-डे में यह 8.16% उछलकर ₹234.00 पर पहुंच गया।

Garden Reach Shipbuilders । मौजूदा भाव: ₹2564.05 (-1.52%)
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने अपनी अर्निंग्स कॉल में जब खुलासा किया कि दो साल तक इसके रेवेन्यू और प्रॉफिट की ग्रोथ पिछले वित्त वर्ष के ही समान रहेगी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.92% टूटकर ₹2553.55 पर आ गए।

Nazara Technologies । मौजूदा भाव: ₹1221.65 (-12.82%)
सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पेश किया तो नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर आज इंट्रा-डे में 15.98% टूटकर ₹1177.45 पर आ गए। केंद्रीय कैबिनेट ने ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस बिल को सरकार 20 अगस्त को लोकसभा में पेश कर सकती है। इस बिल के पारित होने पर रियल टाइम ऑनलाइन मनी गेम पर रोक लग जाएगी।

Aurobindo Pharma । मौजूदा भाव: ₹1046.75 (-3.99%)
अरबिंदो फार्मा ने जेंटिवा को करीब $550 करोड़ में खरीदने की रिपोर्ट्स को लेकर कहा कि दोनों कंपनियों के बीच कोई बाइंडिंग एग्रीमेंट नहीं हुआ है तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.68% टूटकर ₹1039.30 पर आ गए।

Vedanta । मौजूदा भाव: ₹445.45 (-1.03%)
एनसीएलटी ने वेदांता के प्रस्तावित डिमर्जर योजना पर सुनवाई टाल दी तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 2.78% टूटकर ₹437.60 पर आ गए। एनसीएसटी ने सरकार की आपत्तियों पर सुनवाई टाली है। सरकार का कहना है कि डिमर्जर के बाद उसके बकाए वसूलने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा सरकार का आरोप है कि कंपनी ने अपनी आय को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया और कुछ देनदारियों को भी छिपाया।

Gujarat State Petro । मौजूदा भाव: ₹303.50 (-1.06%)
एनएसई पर ₹303.4 के भाव पर करीब 20 लाख शेयरों की ब्लॉक डील पर गुजरात स्टेट पेट्रो के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.68% टूटकर ₹301.60 पर आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें