Get App

Gainers & Losers: Voda Idea, Indigo, Indian Oil और IDBI Bank समेत ये 10 स्टॉक्स; खास वजहों से हुई हफ्ते की धांसू शुरुआत

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1%-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। स्टॉक्स में आज वोडा आइडिया (Vodafone Idea), इंडिगो (Indigo), इंडियन ऑयल (Indian Oil) और आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarma
अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 16:01
Gainers & Losers: Voda Idea, Indigo, Indian Oil और IDBI Bank समेत ये 10 स्टॉक्स; खास वजहों से हुई हफ्ते की धांसू शुरुआत

Varun Beverages । मौजूदा भाव: ₹407.50 (+1.53%)
बोफा सिक्योरिटीज ने वरुण बेवरेजेज को ₹550 के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की रेटिंग दी तो वरुण बेवरेजेज के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.75% उछलकर ₹416.40 पर पहुंच गए।

Tejas Networks । मौजूदा भाव: ₹447.15 (+5.44%)
दक्षिण एशिया के एक मोबाइल नेटवर्क से 4G रेडियो एक्सेस नेटवर्क सॉल्यूशंस को लेकर एक ऑर्डर मिला तो तेजस नेटवर्क्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.83% उछलकर ₹457.30 पर पहुंच गए।

Interglobe Aviation (Indigo) । मौजूदा भाव: ₹4215.00 (+1.38%)
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के चलते तेज उबार मार रहा है और इसका असर फीका करने के लिए इंडिगो ने देशी-विदेशी उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.68% उछलकर ₹4269.05 पर पहुंच गए।

Vodafone Idea । मौजूदा भाव: ₹9.40 (+1.51%)
जेएसडब्ल्यू ग्रुप, सिंगापुर की एसटी टेलीमीडिया, अमेरिका की टिलमन ग्लोबल होल्डिग्स समेत कई देशी-विदेशी की वोडा आइडिया में निवेश की योजना से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स पर आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 5.18% चढ़कर ₹9.74 पर पहुंच गए।

Bajel Projects । मौजूदा भाव: ₹167.90 (+19.97%)
बजेल प्रोजेक्ट्स को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी (MSETCL) से पुणे के ससवाड में 400/220 केवी एआईएस सबस्टेशन और उससे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइनों के सेटअप के लिए ₹700 करोड़ से अधिक के ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹167.90 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए।

Indian Oil । मौजूदा भाव: ₹149.20 (-4.66%)
HPCL। मौजूदा भाव: ₹355.50 (-3.65%)
BPCL । मौजूदा भाव: ₹304.95 (-4.43%)
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने कच्चे तेल की ऊंची कीमतें के चलते रेटिंग और टारगेट प्राइस में कटौती की तो इंडियन ऑयल के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.17% टूटकर ₹146.85 , बीपीसीएल के शेयर 5.64% टूटकर ₹301.10 और एचपीसीएल के शेयर 5.54% गिरकर ₹348.50 तक आ गए। ब्रोकरेज फर्म ने इन तीनों की रेटिंग घटाकर होल्ड कर दी है और इंडियन ऑयल का टारगेट प्राइस ₹200 से घटाकर ₹150, एचपीसीएल का ₹620 से घटाकर ₹360 और बीपीसीएल का ₹470 से कम करके ₹340 कर दिया है।

IDBI Bank । मौजूदा भाव: ₹77.00 -15.20 (-16.49%)
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक विनिवेश की योजना रद्द की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 17.30% टूटकर ₹76.25 तक आ गए। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक विनिवेश को लेकर सरकार ने जो भाव फिक्स किया था, उससे नीचे के भाव पर बोली मिली थी, जिसके चलते सरकार ने रणनीतिक निवेश की योजना को रद्द कर दिया।

Fino Payments Bank । मौजूदा भाव: ₹140.05 (-17.15%)
फिनो पेमेंट्स बैंक से जुड़े कुछ ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजैक्शन ईडी की जांच के दायरे में आने की रिपोर्ट पर इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 19.55% टूटकर एक साल के निचले स्तर ₹136.00 तक आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें