
Eternal (Zomato) । मौजूदा भाव: ₹294.50 (+3.24%)
जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटर्नल में विदेशी निवेशकों की होल्डिंग 25% के पार चली गई तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.21% उछलकर ₹297.25 पर पहुंच गए। इस लेवल के पार जाने के चलते अब यह स्टॉक फुल एमएससीआई वेटेज के लिए एलिबिजल हो गया है।
Bank of Maharashtra । मौजूदा भाव: ₹65.08 (+1.96%)
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने हर शेयर पर ₹1 के अंतिरम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 20 जनवरी 2026 फिक्स की तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.77% उछलकर ₹65.60 पर पहुंच गए।
Le Travenues Technology (ixigo) । मौजूदा भाव: ₹225.10 (+5.58%)
जेएम फाइनेंशियल ने इक्सिगो की पैरेंट कंपनी ले ट्रेवेन्यू टेक की रेटिंग को डबल अपग्रेड कर रिड्यूस से खरीदारी और टारगेट प्राइस ₹275 पर फिक्स किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.91% उछलकर ₹232.20 पर पहुंच गए।
Omaxe । मौजूदा भाव: ₹81.75 (+12.63%)
लुधियाना के घूमर मंडी एरिया में ₹500 करोड़ की लागत से ओमेक्स चौक नामक मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के ऐलान पर ओमेक्स लिमिटेड के शेयर आज इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹87.09 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।
Navkar Corp । मौजूदा भाव: ₹110.32 (+11.46%)
दिसंबर तिमाही में नवकार कॉरपोरेशन सालाना आधार पर ₹11.40 करोड़ के घाटे से ₹9.40 करोड़ के मुनाफे में आई और रेवेन्यू 44% उछलकर ₹186.00 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 16.13% उछलकर ₹114.95 पर पहुंच गया।
RedTape । मौजूदा भाव: ₹129.95 (+11.74%)
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रेडटेप के फाउंडर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन और केकेआर से बातचीत कर रहे हैं। इस खुलासे पर रेडटेप के शेयर आज इंट्रा-डे में 15.74% उछलकर ₹134.60 पर पहुंच गए।
L&T । मौजूदा भाव: ₹3888.05 (-3.25%)
बजट से काफी ज्यादा होने के चलते कुवैत की करीब $870 करोड़ के ऑयल प्रोजेक्ट टेंडर रद्द करने की योजनाओं पर एलएंडटी के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.53% टूटकर ₹3836.35 पर आ गए। सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनालिस्ट्स का कहना है कि एलएंडटी $450 करोड़ से अधिक के टेंडर्स में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी थी। हालांकि एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने साफ किया कि रिपोर्ट में बताए गए कुवैत के प्रोजेक्ट कंपनी की ऑर्डर बुक का हिस्सा नहीं थे।
HFCL । मौजूदा भाव: ₹62.72 (-0.87%)
एचएफसीएल ने अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडरी एचएफसीएल पोलैंड के वालंटरी लिक्विडेशन का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.48% टूटकर ₹61.70 पर आ गए। यह लिक्विडेशन 2 जनवरी, 2026 से प्रभावी है।
AVI Polymers । मौजूदा भाव: ₹18.91 (-4.97%)
एवीआई पॉलीमर्स ने राइट्स इश्यू को लेकर 17 जनवरी को बोर्ड की होने वाली बैठक का खुलासा किया तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 5% टूटकर ₹18.91 के लोअर सर्किट पर आ गए।
HCLTech । मौजूदा भाव: ₹1665.00 (-0.19%)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एचसीएल टेक का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.2% फिसलकर ₹4,076 करोड़ पर आया तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 2.50% टूटकर ₹1626.40 तक आ गए।