Get App

Sensex Rejig: Hindalco की सेंसेक्स 30 में हो सकती है एंट्री, Trent निकल सकती है बाहर

Sensex Rejig: संभावित बदलावों के बाद लगभग 35.7 करोड़ डॉलर का वन-वे पैसिव निवेश आएगा। नई होने वाली रीबैलेंसिंग के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है। जाइडस लाइफसाइंसेज फिलहाल निफ्टी 100 डिलीशन थ्रेशहोल्ड के करीब है

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 11:05
Sensex Rejig: Hindalco की सेंसेक्स 30 में हो सकती है एंट्री, Trent निकल सकती है बाहर

क्वालिटी एडवाइजर्स का अनुमान है कि इन संभावित बदलावों के बाद लगभग 35.7 करोड़ डॉलर का वन-वे पैसिव निवेश आएगा। बदलावों से ट्रेडिंग वॉल्यूम, एवरेज डेली वॉल्यूम का लगभग 4 गुना हो सकता है।

इस बीच, क्वालिटी एडवाइजर्स को उम्मीद है कि नई होने वाली रीबैलेंसिंग के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, निफ्टी 100 और निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में 5 बदलाव हो सकते हैं।

ब्रोकरेज के अनुसार, जून 2026 की रीबैलेंसिंग के तहत टाटा मोटर्स, मुथूट फाइनेंस, HDFC AMC, कमिंस इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को निफ्टी 100 और निफ्टी नेक्स्ट 50 में शामिल किया जा सकता है।

उम्मीद है कि ये स्टॉक बजाज हाउसिंग फाइनेंस, इन्फो एज इंडिया, JSW एनर्जी, हैवल्स इंडिया और ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस की जगह लेंगे।

क्वालिटी एडवाइजर्स ने यह भी बताया कि जाइडस लाइफसाइंसेज फिलहाल निफ्टी 100 डिलीशन थ्रेशहोल्ड के करीब है। अगर आने वाले समय में स्टॉक का प्रदर्शन खराब रहता है तो इसे इंडेक्स से हटाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें