Get App

ICICI Prudential AMC बांट रही है ₹14.85 का अंतरिम डिविडेंड, नए शुरू हो रहे हफ्ते में इस दिन है रिकॉर्ड डेट

ICICI Prudential AMC Dividend: इस डिविडेंड की घोषणा 14 जनवरी को की गई थी। कंपनी दिसंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। हाल ही में एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने के बाद 70 लाख शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो गए

Ritika Singh
अपडेटेड Jan 18, 2026 पर 09:37
ICICI Prudential AMC बांट रही है ₹14.85 का अंतरिम डिविडेंड, नए शुरू हो रहे हफ्ते में इस दिन है रिकॉर्ड डेट

इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

ICICI Prudential AMC ने इस डिविडेंड की घोषणा 14 जनवरी को की थी, जब कंपनी के अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी हुए थे। कंपनी BSE, NSE पर 19 दिसंबर 2025 को लिस्ट हुई थी।

इसका 10602.65 करोड़ रुपये का IPO 39.17 गुना भरा था। कंपनी में 18 दिसंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 87.59 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

ICICI Prudential AMC का दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 917 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 632 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 23.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1514.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। दिसंबर 2024 तिमाही में रेवेन्यू 1226.66 करोड़ रुपये रहा था।

ICICI Prudential AMC के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 2933.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

शेयर एक सप्ताह में 10 प्रतिशत चढ़ा है। इसने लिस्टिंग के बाद से BSE पर अभी तक 2971.95 रुपये का रिकॉर्ड हाई और 2528.90 रुपये का रिकॉर्ड लो देखा है।

हाल ही में ICICI Prudential AMC का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो गया। इसके बाद 70 लाख शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो गए, जो 1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान ICICI Prudential AMC का रेवेन्यू 32 प्रतिशत बढ़ा। इस बीच शुद्ध मुनाफे में 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें