Get App

Jagsonpal Pharma करेगी ₹40 करोड़ का शेयर बायबैक, ₹250 रहेगा प्राइस; स्टॉक 6% चढ़ा

Jagsonpal Pharma Share Buyback: बायबैक में जगसोनपाल फार्मा के प्रमोटर्स या प्रमोटर ग्रुप हिस्सा नहीं लेगा। प्रपोजल पर अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी समेत अन्य मंजूरियां लिया जाना बाकी है। शेयर 6 महीनों में 21% नीचे आया है

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 16:10
Jagsonpal Pharma करेगी ₹40 करोड़ का शेयर बायबैक, ₹250 रहेगा प्राइस; स्टॉक 6% चढ़ा

ये शेयर कंपनी की पेड अप इक्विटी कैपिटल का 2.39% हैं। कंपनी कुल ₹40 करोड़ का शेयर बायबैक करने वाली है।

बायबैक प्राइस ₹250 प्रति शेयर है। प्रपोजल पर अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी समेत अन्य मंजूरियां लिया जाना बाकी है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि बायबैक के लिए मर्चेंट बैंकर Centrum Capital Limited को मैनेजर नियुक्त किया गया है।

बायबैक में Jagsonpal Pharma के प्रमोटर्स या प्रमोटर ग्रुप हिस्सा नहीं लेगा। शेयर बायबैक के बाद प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की शेयरहोल्डिंग बढ़कर 68.9% हो सकती है। अभी यह 67.2% है।

बायबैक के बाद पब्लिक शेयरहोल्डिंग घटकर 31.1% पर आ सकती है, जो अभी 32.8% है। जगसोनपाल फार्मा के शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है।

शेयर की कीमत BSE पर 12 मार्च को करीब 6% बढ़कर ₹189.50 पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप ₹1200 करोड़ से ज्यादा है।

शेयर 6 महीनों में 21% नीचे आया है। वहीं एक सप्ताह में 11% चढ़ा है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई ₹301.80 और एडजस्टेड लो ₹154.90 है।

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹72.95 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा ₹10.95 करोड़ दर्ज किया गया।

वित्त वर्ष 2025 में Jagsonpal Pharma का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹268.72 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹55.36 करोड़ रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें