Get App

Kotak Mahindra Bank 15 साल बाद अब फिर स्टॉक कर सकता है स्प्लिट, 21 नवंबर को बोर्ड मीटिंग

Kotak Mahindra Bank Stock Split: शेयर साल 2025 में अभी तक 16% मजबूत हुआ है। बैंक का सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 2.7% गिर गया। शेयरहोल्डर्स को साल 2015 में हर 1 मौजूदा शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिला था

Ritika Singh
अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 17:43
Kotak Mahindra Bank 15 साल बाद अब फिर स्टॉक कर सकता है स्प्लिट, 21 नवंबर को बोर्ड मीटिंग

इससे पहले बैंक ने साल 2010 में स्टॉक स्प्लिट किया था। उस वक्त ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹5 फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में तोड़ा गया था।

शेयर 14 नवंबर को BSE पर ₹2075.15 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप ₹4.12 लाख करोड़ है। सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 25.88% हिस्सेदारी थी।

शेयर साल 2025 में अभी तक 16% मजबूत हुआ है। शेयरहोल्डर्स को साल 2015 में हर 1 मौजूदा शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिला था।

Kotak Mahindra Bank का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 2.7% गिरकर ₹3253.33 करोड़ रह गया। एक साल पहले मुनाफा ₹3343.72 करोड़ था।

स्टैंडअलोन कुल इनकम 2% बढ़कर ₹16238.59 करोड़ दर्ज की गई, जो सितंबर 2024 तिमाही में ₹15900.46 करोड़ थी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 3% बढ़कर ₹5268.27 करोड़ हो गया।

सितंबर 2025 तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA रेशियो कम होकर 1.39% पर आ गया, जो एक साल पहले 1.49% था। नेट NPA रेशियो घटकर 0.32% रह गया, जो सितंबर 2024 तिमाही में 0.43% था।

अप्रैल-सितंबर 2025 छमाही में Kotak Mahindra Bank की स्टैंडअलोन बेसिस पर कुल इनकम ₹33,155.11 करोड़ रही। एक साल पहले यह ₹31,575.61 करोड़ थी। शुद्ध मुनाफा ₹6,535.01 करोड़ रहा, जो सितंबर 2024 छमाही में ₹9,593.54 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें