Get App

L&T दे रही है ₹38 का फाइनल डिविडेंड, नए सप्ताह में है रिकॉर्ड डेट; रहें तैयार

L&T Dividend: डिविडेंड पर 5 जून को सालाना आम ​बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 10 जून को किया जाएगा। शेयर की कीमत शुक्रवार, 15 मई को BSE पर 3907.50 रुपये पर बंद हुई। मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3 प्रतिशत घट गया

Ritika Singh
अपडेटेड May 16, 2026 पर 16:13
L&T दे रही है ₹38 का फाइनल डिविडेंड, नए सप्ताह में है रिकॉर्ड डेट; रहें तैयार

रिकॉर्ड डेट 22 मई है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

डिविडेंड पर 5 जून को सालाना आम ​बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 10 जून को किया जाएगा।

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। L&T ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 34 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

शेयर की कीमत शुक्रवार, 15 मई को BSE पर 3907.50 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 5.37 लाख करोड़ रुपये है।

L&T के शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 4,440 रुपये और एडजस्टेड लो 3,288.65 रुपये है।

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3 प्रतिशत घटकर 5,326 करोड़ रुपये रहा।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 11 प्रतिशत बढ़कर 82,762 करोड़ रुपये हो गया।

L&T इंजीनियरिंग, खरीद और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज के क्षेत्र में है। यह कई भौगोलिक क्षेत्रों में ऑपरेशनल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें