Get App

Stock Market Crash: शेयर बाजार में 'ब्लैक मंडे'! सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.5 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में आज 2 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल से निवेशक परेशान दिखाई दिए। हालांकि आखिरी घंटे में बाजार में कुछ रिकवरी दिखी, लेकिन फिर यह एक फीसदी से अधिक टूट गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1,048 अंक या 1.29 फीसदी गिरकर 80,238.85 के स्तर पर बंद हुआ

Edited By: Vikrant singh
अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 16:18
Stock Market Crash: शेयर बाजार में 'ब्लैक मंडे'! सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.5 लाख करोड़ स्वाहा

दिन के दौरान बाज़ार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसमें निफ्टी दिन के सबसे निचले स्तर से 250 अंक से ज्यादा ऊपर चढ़ा। वोलैटिलिटी इंडेक्स में लगभग 25% की उछाल आई, जो निवेशकों में बढ़ी हुई घबराहट को दिखाता है। मिडकैप इंडेक्स कारोबार के दौरान लगभग 2,100 पॉइंट्स ऊपर-नीचे हुए और अंत में 935 अंत गिरकर 58,181 के स्तप पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 689 अंक गिरकर 59,840 पर आ गया।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो डिफेंस, मेटल्स और हेल्थकेयर को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। मिडिल ईस्ट देशों में एक्सपोजर रखने वाले शेयरों में खासतौर से गिरावट देखने को मिली।

निवेशकों के ₹6.55 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 456.95 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 463.50 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लुढ़के
शेयर बाजार में आज की गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 6.25 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, भारती एयरटेल (Bharti Airtel), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और इंडिगो (Indigo) के शेयरों में 2.89 फीसदी से लेकर 5.0 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में बंद
बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 3 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) के शेयरों में 2.09 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma) और आईटीसी (ITC)के शेयर 0.35 फीसदी से लेकर 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,528 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,528 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 824 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,560 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 144 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 94 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 869 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें