Get App

सेंसेक्स लुढ़का, फिर भी निवेशकों ने ₹2.28 लाख करोड़ कमाए; स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों ने दिखाया दम

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 16 अप्रैल को हल्की गिरावट के लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की, लेकिन दोपहर बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 77,988.68 के स्तर पर बंद हुआ

Edited By: Vikrant singh
अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 16:12
सेंसेक्स लुढ़का, फिर भी निवेशकों ने ₹2.28 लाख करोड़ कमाए; स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों ने दिखाया दम

सेक्टोरल स्तर पर आईटी, कैपिटल गुड्स और मेटल इंडेक्स में करीब 1-1% की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर ऑटो, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में आज भी तेजी जारी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में करीब 0.6% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 1% चढ़कर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.28 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 460.83 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 458.55 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 2.28 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें ट्रेंट (Trent) के शेयरों में 2.81 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), इटरनल (Eternal), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर 1.05 फीसदी से लेकर 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का शेयर 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाइटन (Titan), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में 0.75 फीसदी से लेकर 1.45 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,449 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,449 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,809 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,538 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 147 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 163 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 22 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें