
कारोबार की शुरुआत ही पॉजिटिव रही, जहां निफ्टी 22,900 के स्तर के ऊपर गैप-अप ओपन हुआ। पूरे दिन बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा, हालांकि ऊपरी स्तरों पर हल्की मुनाफावसूली भी देखने को मिली। इसके बावजूद दोनों इंडेक्स अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रहे।
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1,186.77 अंक यानी 1.65% की तेजी के साथ 73,134.32 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 348 अंक यानी 1.56% की बढ़त के साथ 22,679.40 के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा तेजी
ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 2.2% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 3.3% तक चढ़ा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।
निवेशकों ने ₹9.82 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 422.23 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 412.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 9.82 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें ट्रेंट (Trent) के शेयरों में 6.74 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंडिगो (Indigo), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 3.89 फीसदी से लेकर 6.01 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 5 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, सन फार्मा (Sun Pharma), पावरग्रिड (Power Grid), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 0.13 फीसदी से लेकर 1.64 फीसदी तक की गिरावट रही।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
4,437 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,437 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,828 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 508 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 101 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 62 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 220 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।