Share Market Today: शेयर बाजार में ₹87,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 368 अंक गिरा, निफ्टी 24500 के नीचे

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 12 अगस्त को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपनी शुरुआती बढ़त को खोकर लाल निशान में आ गए। निवेशक भारत और अमेरिका के महंगाई आंकड़े आने से पहले सतर्क दिखाई दिए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.49 अंक या 0.46 फीसदी गिरकर 80,235.59 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Aug 12, 2025 पर 16:11
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 12 अगस्त को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपनी शुरुआती बढ़त को खोकर लाल निशान में आ गए। निवेशक भारत और अमेरिका के महंगाई आंकड़े आने से पहले सतर्क दिखाई दिए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.49 अंक या 0.46 फीसदी गिरकर 80,235.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.65 अंक या 0.40 फीसदी टूटकर 24,487.40 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 12 अगस्त को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपनी शुरुआती बढ़त को खोकर लाल निशान में आ गए। निवेशक भारत और अमेरिका के महंगाई आंकड़े आने से पहले सतर्क दिखाई दिए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 368.49 अंक या 0.46 फीसदी गिरकर 80,235.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.65 अंक या 0.40 फीसदी टूटकर 24,487.40 के स्तर पर बंद हुआ।

ब्रॉडर मार्केट का रुख मिलाजुला रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स जहां 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई।

सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग रियल्टी, कैपिटल गुड्स और FMCG शेयरों में सबसे अधिक गिरावट गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर आईटी, ऑटो और फार्मा शेयरों में तेजी का रुख रहा। इंडिया VIX इंडेक्स में भी थोड़ी नरमी देखी गई।

निवेशकों के ₹87,000 करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 12 अगस्त को घटकर 443.26 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 11 अगस्त को 444.13 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 87,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 87,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 2.06 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एनटीपीसी (NTPC) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर 0.91 फीसदी से लेकर 1.90 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं ट्रेंट (Trent), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और इटर्नल (Eternal) के शेयरों में 1.10 फीसदी से लेकर 1.36% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,065 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,204 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,065 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,977 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 162 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 114 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 105 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।