Get App

Market Crash: शेयर बाजार में कोहराम! एक झटके में डूब गए ₹3.5 लाख करोड़, सेंसेक्स 1,068 अंक टूटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 23 फरवरी को मजबूती के साथ सप्ताह की शुरुआत की। बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 479.95 अंक यानी 0.58% बढ़कर 83,294.66 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 141.75 अंक यानी 0.55% चढ़कर 25,713 पर बंद हुआ

Edited By: Vikrant singh
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 16:24
Market Crash: शेयर बाजार में कोहराम! एक झटके में डूब गए ₹3.5 लाख करोड़, सेंसेक्स 1,068 अंक टूटा

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,068.74 पॉइंट्स या 1.28 परसेंट गिरकर 82,225.92 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 288.35 पॉइंट्स या 1.12 परसेंट गिरकर 25,424.65 के स्तर पर बंद हुआ।

ब्रॉडर मार्केट भी लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3 परसेंट और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 परसेंट गिर गया। सेक्टरोल इंडेक्स की बात करें तो IT इंडेक्स सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जो 4 परसेंट से अधिक गिरकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा गिरा। हालांकि, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, ऑयल एंड गैस, एनर्जी 0.3% से लेकर 1% तक की बढ़त में रहे।

निवेशकों के ₹3.38 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 465.81 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 469.19 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.96 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.96 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 1.94 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टाटा स्टील (Tata Steel), पावरग्रिड (Power Grid) और टाइटन (Titan) के शेयर 0.24 फीसदी से लेकर 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 6.60 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, एचसीएल टेक (HCL Tech), इटरनल (Eternal), इंफोसिस (Infosys) और टीसीएस (TCS) के शेयरों में 3.79 फीसदी से लेकर 6.10 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,367 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,367 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,422 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,802 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 143 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 91 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 357 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें