Get App

Share Market Today: शेयर बाजार में ₹3 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 166 अंक टूटा, इन शेयरों में हुई जमकर बिकवाली

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार 6 अगस्त को लाल निशान में बंद हुए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के फैसले भी बाजार में कोई जोश नहीं भर पाए। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर बार-बार दी जा रही चेतावनी ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को बिगाड़ा

Edited By: Vikrant singh
अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 16:12
Share Market Today: शेयर बाजार में ₹3 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 166 अंक टूटा, इन शेयरों में हुई जमकर बिकवाली

ब्रॉडर मार्केट में गिरावट रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग को छोड़ दें तो बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे तेज बिकवाली आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली।

निवेशकों के ₹2.88 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6 अगस्त को घटकर 445.08 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 5 अगस्त को 447.96 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.88 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.88 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट (Asian Paint) के शेयरों में 2.19 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), ट्रेंट (Trent) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 0.58 फीसदी से लेकर 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के 19 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) के शेयरों में 1.38 फीसदी से लेकर 1.97% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,697 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,204 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,352 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,697 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 155 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 117 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 131 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें