Get App

Share Market Today: शेयर बाजार लुढ़का! निवेशकों के ₹2.26 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 542 अंक गिरकर बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 23 जुलाई को शानदार तेजी देखने को मिली। अमेरिका और जापान के बीच ट्रेड डील के ऐलान से निवेशकों का मनोबल ऊंचा दिखा। इसके अलावा भारत और ब्रिटेन के बीच कल 24 जुलाई को फ्री ट्रेड डील साइन होने की खबरों ने इस तेजी को सपोर्ट किया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 539.83 अंक या 0.66 फीसदी बढ़कर 82,726.64 के स्तर पर बंद हुआ

Edited By: Vikrant singh
अपडेटेड Jul 24, 2025 पर 16:30
Share Market Today: शेयर बाजार लुढ़का! निवेशकों के ₹2.26 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 542 अंक गिरकर बंद

सेक्टोरल परफॉर्मेंस
निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.2% की बढ़त, निफ्टी फार्मा में 0.6% की तेजी रही। दूसरी ओर, निफ्टी IT सबसे बड़ा लूज़र रहा, जिसमें 2.2% की गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी भी 1.1% तक टूटे। निफ्टी एनर्जी, इंफ्रा और मीडिया में भी हल्की गिरावट रही।

IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
निफ्टी IT इंडेक्स को सबसे ज्यादा नुकसान Persistent Systems Ltd और Coforge Ltd से हुआ, जिनकी वजह से इंडेक्स 128-128 अंकों से टूटा। इंफोसिस के शेयर में 1% की गिरावट रही, लेकिन चूंकि इसका वेटेज 39.3% है, इसने अकेले इंडेक्स को 150 अंकों से नीचे खींचा।

निवेशकों के ₹2.26 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 जुलाई को घटकर 458.09 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 23 जुलाई को 460.35 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 6 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें ट्रेंट (Trent) के शेयरों में 3.44 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर 0.34 फीसदी से लेकर 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर 3.92 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), आईटीसी (ITC) और टाइटन (Titan) के शेयरों में 1.40 फीसदी से लेकर 3.15% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,408 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,221 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,646 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,408 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 167 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 149 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 48 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें