Get App

September Rajyog 2026: 4 राशियों पर सितंबर में होने वाली है पैसों की बारिश, एक साथ 3 दुर्लभ राजयोग बनाएंगे धनवान

September Rajyog 2026: सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में ग्रहों की दुर्लभ स्थिति की वजह से 3 दुर्लभ राजयोगों का निर्माण होगा, जो 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानें कौन से हैं ये राजयोग और कौन-कौन सी राशियों के धनवाने बनने की रहेगी संभावना

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2026 पर 8:00 AM
September Rajyog 2026: 4 राशियों पर सितंबर में होने वाली है पैसों की बारिश, एक साथ 3 दुर्लभ राजयोग बनाएंगे धनवान
इस महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन और गोचर से 3 बड़े और दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं।

September Rajyog 2026: ज्यातिष शास्त्र में ग्रहों का राशि या नक्षत्र परिवर्तन जितना अहम है, उतना ही महत्वपूर्ण होता है ग्रहों का एक-दूसरे के साथ संयोग। यानी जब किसी राशि या नक्षत्र में एक से अधिक ग्रह एक साथ आते हैं, तो ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनता है। ग्रहों का यह दुर्लभ मिनल कई बार शुभ और अशुभ योगों का निर्माण भी करता है। इसमें कुछ तो अत्यंत लाभकारी राजयोग भी होते हैं। ऐसा ही एक ज्योतिषीय संयोग हमें सितंबर 2026 में देखने को मिलेगा। इस महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन और गोचर से 3 बड़े और दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं।

इस महीने में कई बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग, भद्रा राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग का एक साथ दुर्लभ निर्माण होगा। ग्रहों के इस बड़े हेरफेर और शुभ योगों के बनने से 4 राशियों के जीवन में तरक्की, मान-सम्मान और धन-धान्य की बारिश होगी। आइए जानते हैं कि यह सभी राजयोग किन राशियों के लिए शुभ माने जा रहे हैं। सबसे पहले जानते हैं इन राजयोगों के बारे में

3 प्रमुख राजयोग

भद्र राजयोग (7 सितंबर 2026): ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। इससे 'भद्र राजयोग' बनेगा, जो बुद्धि, व्यापार, बैंकिंग और निर्णय क्षमता में वृद्धि कराता है।

लक्ष्मी नारायण राजयोग (7 सितंबर 2026): कन्या या तुला राशि में शुक्र और बुध ग्रह की शुभ युति से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बनेगा, जो धन-धान्य, करियर में वृद्धि और आर्थिक समृद्धि का कारक माना जाता है।

मालव्य राजयोग (18 सितंबर 2026): शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र के अपनी राशि में रहने से पंचमहापुरुष योगों में शामिल 'मालव्य राजयोग' का निर्माण होता है, जो भौतिक सुख, संपत्ति और ऐश्वर्य दिलाता है।

इन 4 राशियों को होगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें