Get App

शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 40 अंक फिसला; निवेशकों ने फिर भी ₹41,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 9 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में तेजी छाई रही। निफ्टी लगभग 25,900 के स्तर पर खुला और शुरुआती घंटों में ही इसमें जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी ने दिन का उच्चतम स्तर 25,922.25 छुआ

Edited By: Vikrant singh
अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 16:17
शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 40 अंक फिसला; निवेशकों ने फिर भी ₹41,000 करोड़ कमाए

ग्लोबल बाजारों मिलेजुले संकेतों के बीच बाजार ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की और निफ्टी शुरुआती घंटे में 26,000 के स्तर को पार कर रहा था। हालांकि इसके बाव बाजार पूरे दिन एक सीमित दायरे में घूमता रहा। निवेशकों की नजरें अब आज देर शाम आने वाले अमेरिकी जॉब मार्केट के रिपोर्ट पर टिकी हैं।

आज के कारोबार ऑटो इंडेक्स में सबसे अधिक 1.3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स भी करीब 1 प्रतिशत तक चढ़ गए। हालांकि दूसरी ओर आईटी इंडेक्स में 1.7 फीसदी की की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट रहे।

निवेशकों ने ₹41,000 करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 474.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 474.48 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 41,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 41,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 3.40 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), इंडिगो (Indigo), ट्रेंट (Trent) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 0.69 फीसदी से लेकर 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टीसीएस (TCS) का शेयर 2.51 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech), इटरनल (Eternal) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में 0.98 फीसदी से लेकर 1.75 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,383 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,383 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,971 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,251 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 161 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 131 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 75 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें