
शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि फ्री होने वाले शेयरों को ओपन मार्केट में बेच ही दिया जाएगा। बल्कि लॉक इन खत्म होने के बाद ₹6923 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए केवल पात्र हो जाएंगे।
Groww: नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने पर 14.92 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री होंगे, जो कि कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 2% के बराबर हैं।
Urban Company: 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन दिसंबर में खत्म होने पर 4.15 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे, जो कि आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 3% के बराबर हैं।
Lenskart: कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन दिसंबर में खत्म होने पर 4.07 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री होंगे। शेयरों की यह संख्या कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 2% के बराबर है।
Pine Labs: कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने पर 3.97 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री होंगे। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 3% हैं।
Prostarm Info Systems: 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने पर 3.11 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 53% के बराबर हैं।
Orkla India: ओर्कला इंडिया का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन दिसंबर में खत्म हो रहा है। इसके बाद 34 लाख शेयर ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 2% के बराबर हैं।
Studds Accessories: कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने पर 12 लाख शेयर ट्रेड के लिए फ्री होंगे। शेयरों की यह संख्या कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 3% है।