Get App

3 महीनों में 122% का रिटर्न, अब कंपनी बांट रही बोनस शेयर; स्टॉक स्प्लिट की भी तैयारी

Silver Touch Technologies Bonus Share: कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। दोनों कॉरपोरेट एक्शंस के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में होगी। स्टॉक भी पहली बार स्प्लिट हो रहा है। सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 8.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Ritika Singh
अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 16:06
3 महीनों में 122% का रिटर्न, अब कंपनी बांट रही बोनस शेयर; स्टॉक स्प्लिट की भी तैयारी

कंपनी के बोर्ड ने बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। स्टॉक स्प्लिट के तहत कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूटेगा।

बोनस इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 1 शेयर पर इतनी ही फेस वैल्यू का 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। दोनों कॉरपोरेट एक्शंस के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में होगी।

कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। स्टॉक भी पहली बार स्प्लिट हो रहा है। सिल्वर टच टेक्नोलोजिज का मार्केट कैप 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एक महीने में शेयर 80 प्रतिशत से ज्यादा उछला है।

3 महीनों में यह 122 प्रतिशत चढ़ा है। केवल 2 सप्ताह में कीमत 27 प्रतिशत उछली है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,695.50 रुपये है। वहीं 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 621 रुपये है।

सिल्वर टच टेक का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 79.60 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 8.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 266.63 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 22.69 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें