
पिछले एक साल की सबसे बड़ी गिरावट
इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह पिछले एक साल से अधिक समय में बाजार की सबसे बड़ी वीकली गिरावट मानी जा रही है। ब्रॉडर मार्केट में भी हाहाकार मचा रहा। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों में लगभग 2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सभी सेक्टरों में बिकवाली
सेक्टोरल स्तर पर भी बाजार में व्यापक गिरावट देखने को मिली। ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, मीडिया और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 3 से 4 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
निवेशकों के ₹9.88 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 430.18 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 440.06 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.88 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 9.88 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
सेंसेक्स के 28 शेयर लाल निशान में बंद
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज लाल निशान में यानी गिरावट में बंद हुए। इसमें लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का शेयर 7.52 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 3.12 फीसदी से लेकर 5.20 फीसदी तक की गिरावट रही।
सेंसेक्स के सिर्फ 2 सिर्फ शेयरों में दिखी तेजी
वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 1.18 फीसदी और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
4,421 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,421 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 953 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,332 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 136 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 55 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 563 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।