Get App

Share Market Today: सेंसेक्स 317 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,550 के ऊपर बंद; निवेशकों ने ₹1.73 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार 18 फरवरी को लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 283.29 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 83,734.25 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 3.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 25,819.35 पर पहुंच गया

Edited By: Vikrant singh
अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 16:21
Share Market Today: सेंसेक्स 317 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,550 के ऊपर बंद; निवेशकों ने ₹1.73 लाख करोड़ कमाए

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,814.71 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 25,571.25 पर बंद हुआ। हालांकि इस पूरे हफ्ते बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में हल्की बढ़त रही।

ब्रॉडर इंडेक्सों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो आईटी इंडेक्स लगभग 1 प्रतिशत गिरा और मीडिया शेयरों में भी कमजोरी रही। इसके अलावा सभी प्रमुख सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। पावर, मेटल, कैपिटल गुड्स और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1 से 2 प्रतिशत तक की तेजी रही।

निवेशकों ने ₹1.73 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 466.95 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 465.22 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 2.73 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो (L&T) हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और पावरग्रिड (Power Grid) के शेयर 1.44 फीसदी से लेकर 2.37 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इंफोसिस (Infosys), इटरनल (Eternal), एचसीएल टेक (HCL Tech) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 0.76 फीसदी से लेकर 1.23 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,349 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,349 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,917 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,265 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 167 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 82 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 204 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें