
HDFC Bank
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक का मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9.1% बढ़कर ₹19,221 करोड़,नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 3.2% उछलकर ₹33,081.5 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 1.24% से 1.15% और नेट एनपीए 0.42% से 0.38% पर आ गया। बैंक ने हर शेयर पर ₹13 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है।
Hyundai Motor India
हुंडई मोटर इंडिया का डेढ़ साल का शेयरहोल्डर लॉक-इन सोमवार को समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद इसके 16.25 करोड़ यानी आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 20% ट्रे़डिंग के लिए फ्री हो जाएगा। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से ये शेयर करीब ₹30,700 करोड़ के हैं।
ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक का मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.5% बढ़कर ₹13,701.7 करोड़,नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 8.4% उछलकर ₹22,979.2 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 1.53% से 1.4% और नेट एनपीए 0.37% से 0.33% पर आ गया। बोर्ड ने हर शेयर ₹12 के डिविडेंड की सिफारिश की है।
Lupin
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 13 से 17 अप्रैल 2026 के बीच समरसेट में स्थित लुपिन के प्लांट का निरीक्षण किया, जिसके बाद एडीएफ तीन ऑब्जर्वेशंस जारी किया है।
Mastek
मार्च 2026 तिमाही में मास्टेक का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 2% घटकर ₹106.2 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 3.6% बढ़कर ₹938 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट 2% घटकर ₹215 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 24.2% से घटकर 22.9% रह गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹16 के फाइनल डिवि़डेंड की सिफारिश की है। कंपनी ने मार्च तिमाही में 25 से अधिक एआई से जुड़ी डील पूरी की जिससे पूरे वित्त वर्ष का आंकड़ा बढ़कर 85 हो गया।
Trent
टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट 22 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में पहली बार बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Yes Bank
मार्च 2026 तिमाही में येस बैंक की ब्याज से नेट इनकम सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹2,637.7 करोड़ तो शुद्ध मुनाफा 44.8% उछलकर ₹1,064.8 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है और तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 1.5% से सुधरकर 1.3% तो नेट एनपीए 0.3% से घटकर 0.2% पर आ गया।