
इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
कंपनी ने डिविडेंड की घोषणा इस साल फरवरी में की थी। 7 मई को होने वाली 52वीं सालाना आम बैठक में इस पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।
शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर शेयर का वर्तमान भाव 1798.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 370 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
Stovec Industries टेक्सटाइल इंडस्ट्री को प्रिंटिंग सॉल्यूशंस की पेशकश करती है। जैसे कि मशीनरी व कंज्यूमेबल्स, ग्राफिक्स कंज्यूमेबल्स, डिजिटल मशींस।
कंपनी के शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,999.05 रुपये और एडजस्टेड लो 1,391.60 रुपये है।
शेयर एक सप्ताह में 16 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं एक साल में लगभग 30 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष फॉलो करती है।
कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 71.06 प्रतिशत हिस्सा था।
स्टोवेक इंडस्ट्रीज का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 51.42 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 16 लाख रुपये रहा।
साल 2025 में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 198.11 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 6.90 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)