Get App

Top Gainers and Losers: 20 फरवरी को इन 5 शेयरों ने लगाई 20% तक की छलांग, 5 स्टॉक्स 10% तक लुढ़के

Top Gainers & Losers: नोवार्टिस इंडिया के शेयर में 20 प्रतिशत बढ़त के साथ अपर सर्किट लगा। प्रमोटर नोवार्टिस AG ने 70.68 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए एक एग्रीमेंट किया है। दूसरी ओर Newgen Software Technologies में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 16:21
Top Gainers and Losers: 20 फरवरी को इन 5 शेयरों ने लगाई 20% तक की छलांग, 5 स्टॉक्स 10% तक लुढ़के

Novartis India | मौजूदा भाव ₹996.50 (+20.00%): प्रमोटर नोवार्टिस AG ने नोवार्टिस इंडिया में 70.68% हिस्सेदारी वेवराइज इनवेस्टमेंट्स, क्रिसकैपिटल फंड X, और टू इनफिनिटी पार्टनर्स को बेचने के लिए एग्रीमेंट किया है।

KRN Heat Exchanger And Refrigeration | मौजूदा भाव ₹877.75 (+11.33%): जबरदस्त खरीद के चलते शेयर ने दिन में BSE पर ₹907 का हाई देखा। बाद में तेजी थोड़ी कम हो गई।

ABB India | मौजूदा भाव ₹5985.35 (+4.72%): दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजों पर बाजार ने आज प्रतिक्रिया दी। कंपनी का प्रॉफिट गिरा है लेकिन रिकॉर्डतोड़ ऑर्डर्स और डिविडेंड के ऐलान से बंपर खरीद हुई।

PB Fintech | मौजूदा भाव ₹1513.50 (+3.23%): कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर की रेटिंग REDUCE से बढ़ाकर ADD कर दी है। प्राइस टारगेट ₹1725 प्रति शेयर सेट किया है।

Pace Digitek | मौजूदा भाव ₹184 (+2.82%): कंपनी को LHB कोच में IP-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए रेलटेल कॉर्पोरेशन से ₹89 करोड़ का एडवांस लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।

Newgen Software Technologies | मौजूदा भाव ₹558 (-10.25%): बिकवाली के जबरदस्त दबाव से शेयर दिन में BSE पर ₹542.35 के लो तक गया।

Le Travenues Technology | मौजूदा भाव ₹188 (-4.67%): IXIGO की पेरेंट कंपनी का शेयर दिन में ₹186.15 के लो तक गया। बाद में थोड़ा संभला।

Latent View Analytics | मौजूदा भाव ₹365.70 (-5.15%): इस शेयर में भी बिकवाली का अच्छा खासा दबाव रहा। दिन में इसने ₹363 का लो देखा।

Onesource Specialty Pharma | मौजूदा भाव ₹1263.90 (-5.12%): दिन में शेयर 7 प्रतिशत तक लुढ़का। बाद में​ गिरावट 5 प्रतिशत पर सिमट गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें