Get App

Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा V2 Retail का शेयर, 26 मार्च है रिकॉर्ड डेट

V2 Retail Stock Split: कंपनी की शुरुआत 2006 में हुई थी। दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 927.30 करोड़ रुपये रहा। कंपनी में प्रमोटर्स के पास 51.43 प्रतिशत हिस्सा है। कंपनी अफोर्डेबल और हाई क्वालिटी क्लोदिंग और एक्सेसरीज की पेशकश करती है

Ritika Singh
अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 15:26
Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूट जाएगा V2 Retail का शेयर, 26 मार्च है रिकॉर्ड डेट

रिकॉर्ड डेट 26 मार्च है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके शेयर स्प्लिट हो जाएंगे।

V2 Retail की शुरुआत 2006 में हुई थी। इसका हेडक्वार्टर दिल्ली में है। कंपनी अफोर्डेबल और हाई क्वालिटी क्लोदिंग और एक्सेसरीज की पेशकश करती है।

शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 19़20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7000 करोड़ रुपये है। शेयर 2 साल में 390 प्रतिशत चढ़ा है।

3 साल में V2 Retail शेयर की कीमत 2200 प्रतिशत मजबूत हुई है। साल 2026 में अब तक यह 21 प्रतिशत नीचे आया है।

कंपनी में प्रमोटर्स के पास 51.43 प्रतिशत हिस्सा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2572 रुपये और एडजस्टेड लो 1565.30 रुपये है।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में V2 Retail का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 927.30 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 99.32 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,884.50 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 70.90 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें