Share Market Rally: रिलायंस (Reliance) के शेयरों में छह साल की सबसे बड़ी तेजी और कच्चे तेल में नरमी के सपोर्ट पर आज मार्केट ने तेज छलांग लगाई। सेंसेक्स 1233 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो 23 सितंबर 2026 के बाद पहली बार निफ्टी 23400 के पार गया और डे-हाई पर बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में शानदार रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1-1% से अधिक की बढ़त रही। इस शानदार रौनक में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹7 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।
