HDFC Bank Q1 Results: जून तिमाही में 16.1% बढ़कर 7,730 करोड़ रुपए रहे नेट प्रॉफिट, रु6.50 के डिविडेंड को बोर्ड की मंजूरी

HDFC Bank Q1 Results: जून तिमाही में बैंक के कामकाज पर संक्रमण की दूसरी लहर का बुरा असर हुआ है

अपडेटेड Jul 18, 2021 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement

HDFC Bank Q1 Results: बैंक ने शनिवार 17 जुलाई को जून 2021 तिमाही के नतीजे जारी किए जो बाजार की उम्मीदों से कम रहे। फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में HDFC Bank का प्रॉफिट 16.1 फीसदी बढ़कर  7,790.60 करोड़ रुपए रहे। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6,658,60 करोड़ रुपए था।

प्राइवेट बैंक की आज हुई बोर्ड बैठक में 6.50 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की गई। HDFC बैंक ने प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड ₹6.50 की सिफारिश की घोषणा करते हुए कहा, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 18 जून, 2021 को हुई अपनी बैठक में बैंक के शेयर होल्डर्स के अप्रूवल के अधीन, 31 मार्च, 2021 को समाप्ती वर्ष के लिए नेट प्रोफिट में से हर एक के फेस वैल्यू के 6.50 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की।"

हालांकि उम्मीद थी कि HDFC Bank का प्रॉफिट 7900 करोड़ रुपए रह सकता है। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर से HDFC Bank के कारोबार पर असर पड़ा है। संक्रमण के कारण करीब दो तिहाई तिमाही में बैंकिंग कामकाज ठीक से नहीं चल पाया था। इसके साथ ही प्रोविजंस बढ़ने से भी प्रॉफिट पर असर हुआ है।

बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम जून तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 15,665.70 करोड़ रुपए से बढ़कर 17,009 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान बैंक के एडवांसेज 14.4 फीसदी बढ़ा जबकि इंटरेस्ट मार्जिन में 4.1 फीसदी का इजाफा हुआ।

बैंक ने बताया कि जून तिमाही में 4,219.70 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,891.5 करोड़ रुपए था।

जून तिमाही में बैंक का NPA बढ़कर 1.47 फीसदी रहा जो मार्च 2021 तिमाही में 1.32 फीसदी था। पिछले साल की इसी तिमाही में NPA 1.36 फीसदी था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।