Multibagger Stock: FY2022 में 700% से ज्यादा बढ़ा ये स्टॉक, एक लाख रुपए का निवेश 8.39 लाख रुपए तक बढ़ा

31 मार्च, 2021 को स्टॉक में 1 लाख रुपए का इनवेस्ट आज 8.39 रुपए लाख हो गया होता

अपडेटेड Oct 23, 2021 पर 4:15 PM

Rattanindia Enterprises का शेयर लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे इसके इनवेस्टर्स को अच्छा रिटर्न मिल रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 (FY22) में ही यह शेयर अब तक 700 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। 31 मार्च, 2021 को 5.1 रुपए पर कारोबार करने से, वर्तमान में 42.8 रुपए तक, इस अवधि में यह 739 प्रतिशत तक बढ़ गया था। इसकी तुलना में बेंचमार्क इंडेक्स Nifty FY22 YTD में करीब 24 फीसदी चढ़ा है।

31 मार्च, 2021 को स्टॉक में 1 लाख रुपए का इनवेस्ट आज 8.39 लाख रुपए हो गया होता। पिछले एक साल में स्टॉक भी 590 फीसदी और कैलेंडर ईयर 2021 में अब तक 529 फीसदी चढ़ा है। स्टॉक 27 जुलाई, 2021 को अपने 52-वीक हाई के 70.65 रुपए पर और 6 अप्रैल, 2021 को अपने 52 वीक लो 4.48 रुपए पर पहुंच गया।

पूर्व में Rattanindia Infrastructure के नाम से जानी जाने वाली यह थर्मल पावर जनरेशन के लिए प्रोजेक्ट्स की स्थापना में लगी हुई है। इसने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों और ड्रोन बिजनेस में भी कदम रखा है।

स्टॉक ने वित्त वर्ष 22 में अब तक अपने साथियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। JSW एनर्जी ने वित्त वर्ष 22 में 320 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ दूसरे साथियों के बीच सबसे ज्यादा लाभ कमाया है। इस बीच इस दौरान अडानी ट्रांसमिशन में 97 फीसदी, NTPC में 39 फीसदी और पावरग्रिड में 20 फीसदी की तेजी आई।

Market recap:बीते हफ्ते करीब 100 स्मॉलकैप शेयर 10-22% टूटे, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल

हालांकि, ये इनकम फर्म के स्टॉक प्रदर्शन के अनुरूप नहीं है। फर्म ने जून तिमाही में 23 रुपए लाख का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि सेल में बढ़ोतरी के बावजूद एक साल पहले की अवधि में 8 लाख रुपए का प्रॉफिट हुआ था। Q1 में सेल एक साल पहले की तिमाही में निल के मुकाबले 1 करोड़ रुपए पर आ गई।


फर्म ने जून 2020 तिमाही से पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर 2020 तिमाही तक जीरो सेल देखी है। जून 2021 तिमाही में शेयर होल्डिंग के आंकड़ों के अनुसार, चार प्रमोटरों के पास 74.8 प्रतिशत हिस्सेदारी या 103 करोड़ शेयर थे, जबकि बाकी 25.2 प्रतिशत हिस्सेदारी या कंपनी के 34.80 करोड़ शेयर पब्लिक के पास थे।

हाल ही में, फर्म ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी- NeoSky India Limited के साथ ड्रोन बिजनेस में प्रवेश किया। यह ड्रोन सिस्टम प्लेटफॉर्म और ड्रोन के दूसरे इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इसने अमेरिका स्थित शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म में रणनीतिक निवेश भी किया। फर्म के अनुसार, भारत जैसे विकासशील देशों के लिए लागत प्रभावी समाधान प्रदान करके ड्रोन सिस्टम बेहद परिवर्तनकारी साबित होंगे। फर्म रिवोल्ट मोटर्स के जरिए इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर में भी शामिल है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।