Rajasthan Chunav 2023 Result Highlights: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत हालिस की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, बीजेपी के 115 उम्मीदवार जीत चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने अब तक 68 सीट पर जीत दर्ज की है और वह 1 पर आगे चल रही है। बीजेपी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से जीत गई हैं। आयोग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार बीजेपी के जीतने वाले अन्य उम्मीदवारों में विद्याधर नगर से दीया कुमारी, पिंडवाड़ा आबू से समाराम, मनोहर थाना से गोविंद प्रसाद, बहरोड़ से जसवंत सिंह यादव, जमवारामगढ़ से महेंद्र पाल मीणा, अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल और रामगंज मंडी से मदन दिलावर शामिल हैं
अपडेटेड Dec 03, 2023 पर 09:10 PM