Twitter के रास्ते चली मेटा, Facebook-Instagram का ब्लू टिक अब फ्री नहीं

Meta Paid Verification Service: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के बाद अब फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और वाट्सऐप (WhatsApp) की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी पेड वेरिफिकेशन सर्विस शुरू कर दी है। मेटा (Meta) ने बुधवार को भारत में इसके सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने की फीस का ऐलान कर दिया। हालांकि अभी वेब वर्जन के लिए सब्सक्रिप्शन नहीं तय हुआ है

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 10:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वेरिफाइड अकाउंट सब्सक्रिप्शन के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को अपना अकाउंट गवर्नमेंट आईडी के जरिए वेरिफाई करना होगा।

Meta Paid Verification Service: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के बाद अब फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और वाट्सऐप (WhatsApp) की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी पेड वेरिफिकेशन सर्विस शुरू कर दी है। मेटा (Meta) ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत में इसका हर महीने का सब्सक्रिप्शन मोबाइल ऐप्स के लिए 699 रुपये होगा। वेब वर्जन के लिए सब्सक्रिप्शन आने वाले महीनों में शुरू करने की योजना है और इसके लिए हर महीने के लिए 599 रुपये का प्राइस फिक्स किया जाएगा। कंपनी के बयान के मुताबिक आईओएस और एंड्रॉयड के लिए यह सर्विस शुरू हो चुकी है और वेब पर्चेज ऑप्शन आने वाले महीनों में लाया जाएगा। कंपनी ने कुछ देशों में सफलतापूर्वक इसकी टेस्टिंग करने के बाद भारत में इसे लागू किया है।

Meta की ग्लोबल टीम ने ही इंडिया में WhatsApp पेमेंट के प्लान को सफल नहीं होने दिया, जानिए पूरी कहानी

बच्चों को नहीं मिलेगा सब्सक्रिप्शन


वेरिफाइड अकाउंट सब्सक्रिप्शन के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को अपना अकाउंट गवर्नमेंट आईडी के जरिए वेरिफाई करना होगा। मेटा के मुताबिक सिर्फ उन्हीं खातों का वेरिफिकेशन होगा जिनकी अकाउंट पर मौजूदगी यानी पोस्ट अपडेट हिस्ट्री उसके क्राइटेरिया के हिसाब से होगा और यूजर की उम्र कम से कम 18 वर्ष हो यानी कि बच्चों के खातों को सब्सक्रिप्शन के जरिए वेरिफाई नहीं किया जाएगा। इसके बाद यूजर को गवर्नमेंट आईडी देनी होगी जिसमें वही नाम और फोटो हो जो फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर हो।

Elon Musk का यू-टर्न! ट्विटर ने 10 लाख से अधिक फॉलोवर्स वाले सभी यूजर्स को ब्लू टिक किया वापस

सबसे पहले Twitter ने पेश किया था सब्सक्रिप्शन मॉडल

सबसे पहले ट्विटर ने वेरिफाइड अकाउंट के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान की शुरुआत की थी। ट्विटर ने इस साल की शुरुआत ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू किया था। वेब वर्जन के लिए ट्विटर इस सर्विस के वास्ते 650 रुपये और मोबाइल डिवाइसेज के लिए 900 रुपये हर महीने चार्ज कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।