Amazon Layoffs: एमेजॉन में एक बार फिर नौकरियां गई हैं। इस बार छंटनी इसकी बुक्स डिवीजन में हुई है, जिसमें गुडरीड्स रिव्यू साइट और किंडल यूनिट भी शामिल हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिएटल स्थित एक रिटेलर का कहना है कि 100 से कुछ कम कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं। यह कदम एफिशिएंसी में सुधार और संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाया गया है। इस छंटनी के बारे में सबसे पहले रिपोर्ट बिजनेस इनसाइडर ने दी थी।
