New Aadhaar App: लॉन्च हुआ नया आधार ऐप, अब कहीं नहीं देनी होगी फोटो कॉपी, QR Code से होगा काम

New Aadhaar App: सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो उन्होंने कहा, "नया आधार ऐप अब मोबाइल ऐप के ज़रिए फेस आईडी वेरिफिकेशन की सुविधा देगा। इसके लिए न तो किसी फिजिकल कार्ड की जरूरत होगी, न ही फोटोकॉपी की

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 11:23 PM
अब आधार की फोटोकॉपी या स्कैन की जरूरत नहीं होगी।

New Aadhaar App: केंद्र सरकार ने मंगवार को एक नया आधार ऐप  लॉन्च किया है। इससे यूजर्स को अपनी आधार से जुड़ी जानकारियां वेरिफाई करने के लिए किसी भी फिजिकल कार्ड या फोटो कॉपी की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नया आधार ऐप अब वेरिफिकेशन प्रोसेस को और अधिक आसान, तेज़ और सेफ बनाएगा।

लॉन्च हुआ नया आधार ऐप

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो उन्होंने कहा, "नया आधार ऐप अब मोबाइल ऐप के ज़रिए फेस आईडी वेरिफिकेशन की सुविधा देगा। इसके लिए न तो किसी फिजिकल कार्ड की जरूरत होगी, न ही फोटोकॉपी की।" उन्होंने यह भी बताया कि, यह ऐप यूजर्स को उनकी सहमति से ही सुरक्षित डिजिटल माध्यमों के जरिए केवल आवश्यक जानकारी साझा करने का ऑपशन देगा। उन्होंने कहा, "अब एक ही टैप से यूजर्स केवल वही डेटा साझा कर सकेंगे, जो जरूरी हो। इससे उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी पर पूरा नियंत्रण मिलेगा।"


केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो के माध्यम से ऐप को पेश किया। बता दें कि यह ऐप, जो अभी बीटा परीक्षण चरण में है, इसका उद्देश्य आधार वेरिफाई को आसान बनाने और दुरुपयोग से सुरक्षा करते हुए यूजर्स की गोपनीयता को बढ़ाना है। इस ऐप के आने के बाद होटल, दुकान या एयरपोर्ट जैसे स्थानों पर आधार की फोटोकॉपी देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा, "अब होटल रिसेप्शन, दुकानों या यात्रा के दौरान आधार की फोटोकॉपी सौंपने की कोई जरूरत नहीं होगी।"

ये होगी खासियत

  1. आधार वेरिफाई UPI ​​भुगतानों के समान ही QR कोड को स्कैन करने जितना आसान है।
  2. आधार की फोटोकॉपी या स्कैन की जरूरत नहीं होगी।
  3. बढ़ी हुई सुरक्षा के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस आईडी ऑथेंटिकेशन प्रदान करता है।
  4. होटल, दुकानों या यात्रा पर आधार की फोटोकॉपी सौंपने की आवश्यकता नहीं होगी।
  5. 100% डिजिटल और ओआपकी पहचान को सुरक्षित रखता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।