New Aadhaar App: केंद्र सरकार ने मंगवार को एक नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इससे यूजर्स को अपनी आधार से जुड़ी जानकारियां वेरिफाई करने के लिए किसी भी फिजिकल कार्ड या फोटो कॉपी की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नया आधार ऐप अब वेरिफिकेशन प्रोसेस को और अधिक आसान, तेज़ और सेफ बनाएगा।
