2023 Hyundai Verna के लिए बुकिंग शुरू, टोकन अमाउंट 25000 रुपये, हो सकती हैं ये खूबियां

अगर आप नई 2023 Hyundai Verna को खरीदने का मन बना रहे हैं तो देश भर में इसे हुंडई डीलरशिप के साथ-साथ ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसे बुक करने के लिए आपको 25 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। इसे चार ट्रिम्स में पेश किया जाएगा, जिसमें EX, S, SX और SX(O) शामिल हैं

अपडेटेड Feb 13, 2023 पर 5:53 PM
Hyundai India ने अपनी नई जनरेशन की कार Verna के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

2023 Hyundai Verna : कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी Hyundai India ने अपनी नई जनरेशन की कार Verna के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप इस नई कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो देश भर में इसे हुंडई डीलरशिप के साथ-साथ ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसे बुक करने के लिए आपको 25 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। 2023 Hyundai Verna को चार ट्रिम्स में पेश किया जाएगा, जिसमें EX, S, SX और SX(O) शामिल हैं। कंपनी ने नई सेडान की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है।

अप्रैल में हो सकती है लॉन्च

2023 Hyundai Verna को इस साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मिड साइज सेडान को आधिकारिक तौर पर टीज़ किया है। इसका मुकाबला होंडा सिटी और स्कोडा स्लाविया जैसी गाड़ियों से होगा।


2023 Hyundai Verna में हो सकती है ये खूबियां

नई-जेनरेशन की Hyundai Verna में आकर्षक डिजाइन लैंग्वेज होगी। इसमें टक्सन जैसी ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, लंबी एलईडी डीआरएल के साथ यूनिक फ्रंट फेशिया मिलेगा जो इसके बोनट और एलईडी टेललैंप पर चलेगा। इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक फीचर्स हो सकते हैं। हुंडई नई वेरना को चार ट्रिम लेवल में पेश करेगी, जिसमें EX, S, SX और SX (O) शामिल हैं।

इंजन और गियरबॉक्स

2023 Hyundai Verna में नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा जो 6-स्पीड MT और 7-स्पीड DCT के साथ आएगा। इसमें 6-स्पीड एमटी और आईवीटी के साथ जोड़ा गया 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर भी मिलेगा। दोनों इंजन ऑप्शन RDE-कंप्लायंट और E20 फ्यूल रेडी होंगे। नई जनरेशन Verna में डीजल इंजन नहीं मिलेगा।

कंपनी का बयान

हुंडई मोटर इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, "आज हम अपनी आइकॉनिक सेडान की नेक्स्ट जनरेशन मॉडल हुंडई वेरना के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए खुश हैं। हम निश्चित हैं कि हुंडई की यह बेंचमार्क सेडान हमारे ग्राहकों को पसंद आएगी और इस सेगमेंट को मजबूती देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।