Credit Cards

2023 Kia Seltos के फेसलिफ्ट मॉडल को तगड़ा रिस्पॉन्स, 1 महीने में ही 32 हजार कस्टमर्स ने किया बुक

Kia India ने भारत में 2019 में अपनी शुरुआत के बाद से सेल्टोस की 5 लाख से अधिक कारें बेची हैं। ग्राहक नई सेल्टोस को आधिकारिक किया इंडिया वेबसाइट और देश भर में अधिकृत किया डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। कंपनी ने आगे बताया कि कुल बुकिंग में से लगभग 55 फीसदी टॉप वेरिएंट के लिए है

अपडेटेड Aug 16, 2023 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
2023 Kia Seltos के फेसलिफ्ट मॉडल को कस्टमर्स की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

2023 Kia Seltos के फेसलिफ्ट मॉडल को कस्टमर्स की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। भारतीय बाजार में लॉन्च के पहले महीने में इसने 31,716 से अधिक बुकिंग हासिल की है। इससे पहले, नई एसयूवी ने सेगमेंट में पहले दिन सबसे ज्यादा ऑर्डर दर्ज किए थे। Kia India ने 14 जुलाई से इस कार के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू किया है। घरेलू बाजार में इसकी कीमत 10.89 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

टॉप वेरिएंट को मिली 55 फीसदी बुकिंग

कंपनी ने आगे बताया कि कुल बुकिंग में से लगभग 55 फीसदी टॉप वेरिएंट के लिए है। यह भी पता चला कि प्यूटर ऑलिव पेंट स्कीम, जो कि भारत के लिए एक्सक्लुसिव है, को कुल बुकिंग का करीब 19 फीसदी मिला है।


2023 Kia Seltos Facelift : मिलेंगे ये फीचर्स

2023 किया सेल्टोस फेसलिफ्ट में डुअल 10.25 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसमें से एक इंफोटेनटमेंट सिस्टम के रूप में काम करता है और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में काम करता है। यह डुअल स्क्रीन पैनोरमिक डिस्प्ले है। इसमें डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक एयर कंडीशनर और 18 इंच के क्रिस्टल कट ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील शामिल हैं।

किया इंडिया ने भारत में 2019 में अपनी शुरुआत के बाद से सेल्टोस की 5 लाख से अधिक कारें बेची हैं। ग्राहक नई सेल्टोस को आधिकारिक किया इंडिया वेबसाइट और देश भर में अधिकृत किया डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

कंपनी के CEO का बयान

नई सेल्टोस के मजबूत प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए किया इंडिया के MD और CEO ताए-जिन पार्क ने कहा, "नई सेल्टोस लेटेस्ट ट्रेलब्लेज़र के रूप में है, जो एडवांस 17-फीचर ADAS और इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल इंजन से लैस है। नई सेल्टोस के शानदार प्रदर्शन का श्रेय हमारे वफादार मौजूदा कस्टमर्स और किया परिवार को अपनाने वाले नए सदस्यों दोनों को दिया जा सकता है। हमें भरोसा है कि नई सेल्टोस नई सफलता की कहानी लिखेगी और आने वाले समय में इस सेगमेंट का विस्तार करेगी।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।