अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो हो सकता है आपको लंबा इंतजार करना पड़े। अभी देश के 7 लोगों कार की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन 7 लाख लोगों ने गाड़ी खरीदने के लिए बुकिंग कराई हुई है लेकिन अभी तक कार की डिलीवरी नहीं मिली है।
इन कंपनियों के ग्राहक कर रहे हैं इंतजार
तमाम बड़ी गाड़ियो के ग्राहक डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। मारुति, टाटा मोटर्स और महिंद्रा के एक-एक लाख लोग कार डिलीवरी की वेटिंग लिस्ट में है। Kia मोटर्स के 75 हजार ग्राहक वेटिंग लिस्ट में हैं लेकिन ये कंपनियां कार डिलीवर नहीं कर पा रही हैं।
सेमीकंडक्टर चिप नहीं हो से रूकी डिलीवरी
पूरी दुनिया में सेमीकंडक्टर चिप (Semiconductor Chip) की बड़ी कमी हो रखी है जिसके कारण 170 इंडस्ट्रीज परेशान हैं और उनमें से ऑटो सेक्टर भी शामिल है।
ऑटो सेक्टर को हुआ 150 लाख करोड़ का नुकसान
सेमीकंडक्टर चिप (Semiconductor Chips) की भारी कमी के कारण इस साल ऑटो इंडस्ट्री को करीब 150 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। कई देशों की अर्थव्यवस्था चिप की कमी के कारण परेशान है। जापान की कंपनी टोयोटा को भी चिप की कमी के कारण नुकसान हो रहा है।
एक गाड़ी में इतनी लगती है चिप
एक गाड़ी में उसके पावर स्टीयरिंग, ब्रेक सेंसर, एंटरटेनमेंट सिस्टम, एयर बैग और पार्किंग कैमरों में सेमी कंडक्टर चिप्स लगती हैं। एक गाड़ी में ज्यादातर एक से अधिक सेमीकंडक्टर चिप लगी होती है।