Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में 30 से ज्यादा कंपनियां पेश करेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, यहां चेक करें लिस्ट

यह ऑटो एक्सपो तीन साल के अंतराल के बाद 13 से 18 जनवरी, 2023 तक आयोजित होगा। SIAM के डायरेक्टर राजेश मेनन ने कहा कि एक्सपो का अगला एडिशन लोगों को मोबिलिटी के भविष्य के साथ-साथ इस सेक्टर के लिए डेवलप की जा रही नई तकनीकों को समझने में मदद करेगा। उन्होंने आगे कहा, "2023 मोटर शो में ग्रीन मोबिलिटी में खास तौर पर इलेक्ट्रिफाइड टेक्नोलॉजी और अल्टरनेट फ्यूल-बेस्ड मोबिलिटी पर फोकस किया जाएगा"

अपडेटेड Dec 18, 2022 पर 12:21 PM
ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023) के 16वें एडिशन का आयोजन अगले महीने यानी जनवरी में होने जा रहा है।

Auto Expo 2023: देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल शो यानी ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2023)  के 16वें एडिशन का आयोजन अगले महीने जनवरी में होने जा रहा है। इस बीच, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के एक शीर्ष अधिकारी ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस शो में टू, थ्री और फोर व्हीलर सेगमेंट की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कम से कम 30 प्योर EV कंपनियां शामिल होंगी। SIAM के डायरेक्टर राजेश मेनन ने कहा कि एक्सपो का अगला एडिशन लोगों को मोबिलिटी के भविष्य के साथ-साथ इस सेक्टर के लिए डेवलप की जा रही नई तकनीकों को समझने में मदद करेगा। उन्होंने आगे कहा, "2023 मोटर शो में ग्रीन मोबिलिटी में खास तौर पर इलेक्ट्रिफाइड टेक्नोलॉजी और अल्टरनेट फ्यूल-बेस्ड मोबिलिटी पर फोकस किया जाएगा। इस साल, हमारे पास बहुत बड़ी संख्या में प्योर EV प्लेयर हैं। इस ऑटो एक्सपो में कुल मिलाकर 30 ईवी कंपनियां भाग ले रही हैं।”

ये कंपनियां होंगी शामिल

बता दें कि यह ऑटो एक्सपो तीन साल के अंतराल के बाद 13 से 18 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। मेनन ने बताया कि ओकिनावा ऑटोटेक (Okinawa Autotech), ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton), हीरो इको टेक (Hero Eco Tech), टॉर्क मोटर्स (Tork Motors), वार्डविजार्ड इनोवेशन (WardWizard Innovations) और मैटर मोटरवर्क्स (Matter Motorworks) उन 24 प्योर ईवी प्लेयर्स में शामिल हैं, जो टू और थ्री व्हीलर सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी तरह, देवोट मोटर्स (Devot Motors), स्लेजहैमर वर्क्स (Sledgehammer Works), मोटोवोल्ट मोबिलिटी (Motovolt Mobility), फुजियामा पावर इंफ्रा (Fujiyama Power Infra), अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette Automotive), LML इमोशंस (LML Emotions), क्वांटम एनर्जी (Quantum Energy) और ब्लाइव (Blive) जैसे टू और थ्री व्हीलर सेगमेंट की अन्य कंपनियां शो में भाग लेंगे।


पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल की ये कंपनियां भी लेंगी हिस्सा

वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर वाहनों की बिक्री का रुझान नवंबर में स्थिर रहा, जो अक्टूबर में 76,952 EV की तुलना में कुल 76,162 यूनिट तक पहुंच गया। इसके अलावा, तीन प्योर EV पैसेंजर व्हीकल (PV) ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM)- BYD इंडिया, Vayve मोबिलिटी और Pravaig डायनेमिक्स, और तीन प्योर ईवी कमर्शियल व्हीकल (CV) प्लेयर- Omega Seiki, Hexall Motors और Jupiter Electric इसमें भाग लेंगे। मेनन ने यह भी कहा कि शो में 'फ्लेक्स' (फ्लेक्सिबल फ्यूल) व्हीकल की एक नई सीरीज पेश की जाएगी. एफएफवी वर्तमान वाहनों का एक मोडिफाइड वर्जन है जो प्योर गैसोलीन और इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल दोनों पर चल सकता है। मेनन ने कहा, "हमारे पास इथेनॉल की एक पूरी वैल्यू चेन है, जिसमें सुगर इंडस्ट्री और एक्सपो में अपने प्रोडक्ट लाइन-अप दिखाने वाली ओएमसी शामिल हैं।"

बैटरी, चार्जर व टायर कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स का करेंगी पर्दर्शन

एक्सपो में लिथियम-आयन बैटरी, चार्जर और अन्य ईवी कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर के साथ-साथ टायर कंपनियां भी भाग लेंगी। ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया गेट मार्ट में आयोजित होने वाले इस इवेंट में बड़ी संख्या में स्टार्ट-अप के अलावा मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स, किआ, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, एमजी मोटर, वीई कमर्शियल व्हीकल्स और अशोक लेलैंड जैसी प्रमुख ऑटो कंपनियां भाग लेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।