Best Bike: 1.50 लाख रुपये में ये हैं स्टाइश बाइक्स, माइलेज भी है जबरदस्त

अगर आप 1.50 लाख रुपये से कम कीमत में एक बेहतर माइलेज वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 3:56 PM
बजाज पल्सर N 160 बाइक 22 जून को लॉन्च हुई है। यह बाइक आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।

Best Bike: अगर आप 1.50 लाख रुपये के आसपास कीमत में बेहतर माइलेज वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको इसी बजट में कुछ बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिसमें होंडा सीबी200एक्स डीएक्स, यामाहा FZS 25, बजाज पल्सर N 160 और यामाहा R 15S शामिल हैं। जानिए इन बाइक्स के माइलेज, परफॉर्मेंस और क्या है कीमत?

होंडा सीबी200एक्स डीएक्स

होंडा की बाइक होंडा CB 200 एक्स डीएक्स 1.50 लाख रुपये के करीब के बजट में एक अच्छी चॉइस बन सकती है। इसकी दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 1,46,499 रुपये है। इसमें 184.4 cc 4 Stroke BS-VI SI Engine लगा हुआहै। इसमें फ्यूल टैंक की क्षमता 12 लीटर की है। इसमें स्टायल, टेक्नोलॉजी और आराम का शानदार एक्सपीरियंस होगा।


यामाहा FZS 25

यामाहा की दमदार इंजन वाली बाइक यामाहा FZS 25 (YAMAHA FZS 25) को भी आप अपनी पसंद बाइक बना सकते हैं। इस बाइक में 249 CC, Air cooled, 4-stroke, SOHC, 2-valve इंजन लगा है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1,49,100 रुपये है। इस बाइक के दो कलर हैं।

बजाज पल्सर N 160

अगर आपको बाइक चलाने का शौक है तो बजाज ऑटो की नई बाइक बजाज पल्सर N 160 एक शानदार बाइक साबित हो सकती है। कंपनी ने इसे 22 जून को ही लॉन्च किया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.28 लाख रुपये है।

यामाहा R 15S

यामाहा की ही एक और बाइक लगभग इसी बजट के करीब आपकी उम्मीद पर खरी उतरने का दम रखती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1,59,900 रुपये है। इसमें 155 CC, Liquid-cooled, 4-stroke, SOHC, 4-valve इंजन लगा है।

टाटा ग्रुप का यह शेयर कमजोर बाजार में भी 60% भागा, एनालिस्ट को है अभी और तेजी की उम्मीद, जानिए क्यों

Hero Xtreme 200S

हीरो मोटो कॉर्प की बाइक हीरो एक्सट्रीम 200 एस (Hero Xtreme 200S) भी बेहतर बाइक साबित हो सकती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1,30,614 रुपये है। इस बाइक के तीन कलर हैं। बाइक में 199.6 cc, Oil cooled, 4 Stroke single cylinder OHC इंजन लगा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।