Bharat NCAP: 8-सीटर गाड़ियों पर अगले साल 1 अप्रैल से लागू होगा क्रैश टेस्ट का नया नियम, जानिए डिटेल

BNCAP के तहत, गाड़ियों का भारत में ही क्रैश टेस्ट कराया जाएगा और उस क्रैश टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 'स्टार रेटिंग' दी जाएगी

अपडेटेड Jun 25, 2022 पर 4:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकार ने BNCAP के लिए मोटर व्हीकल रूल्स 1989 के तहत एक एक नया नियम नोटिफाई किया है

कारों की सुरक्षा से जुड़ा नया नियम, भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) अगले साल 1 अप्रैल से लागू होगा। शुरुआत में यह नियम देश में 8 सीटों वाली सभी पैसेंजर गाड़ियों (8-seater Passenger Carriers) पर लागू होगा। BNCAP के तहत, गाड़ियों का क्रैश टेस्ट कराया जाएगा और उस क्रैश टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 'स्टार रेटिंग' दी जाएगी।

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज ने इस प्रोग्राम को लागू करने के लिए गुरुवार को मोटर व्हीकल रूल्स 1989 के तहत एक एक नया नियम नोटिफाई किया। यह नया नियम भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) से जुड़ा हुआ है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक नया नियम M1 कैटेगरी की सभी मोटर वाहनों पर लागू होगा। इस कैटेगरी में 8 सीटों वाली पैसेंजर गाड़ियां (ड्राइवर को छोड़कर) आती हैं, जिनका कुल वजन 3.5 टन से कम होता है। यह नियम देश में बनी और विदेशों से इंपोर्ट की गई, दोनों तरह की कारों पर लागू होगा।


यह भी पढ़ें- शेयर बाजार ने तोड़ा पिछले 2-हफ्तों से जारी गिरावट का सिलसिला, इन 40 स्मॉल कैप शेयरों में आई 10-28% की तगड़ी उछाल

इससे एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट के जरिए भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी थी। गडकरी ने कहा था, “मैंने Bharat NCAP (New Car Assessment Program) को पेश करने के लिए अब ड्राफ्ट जीएसआर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत भारत में गाड़ियों को कार टेस्ट्स में प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग्स दी जाएंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि Bharat NCAP के टेस्टिंग प्रोटोकॉल को मौजूदा भारतीय नियमों को शामिल करते हुए ग्लोबल कार टेस्ट प्रोटोकॉल्स के अनुरूप बनाया जाएगा। इससे ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर्स (OEM) भारत की खुद की टेस्टिंग फैसिलिटीज में अपनी गाड़ियों का टेस्ट कर सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।