Get App

Bharat NCAP: 8-सीटर गाड़ियों पर अगले साल 1 अप्रैल से लागू होगा क्रैश टेस्ट का नया नियम, जानिए डिटेल

BNCAP के तहत, गाड़ियों का भारत में ही क्रैश टेस्ट कराया जाएगा और उस क्रैश टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 'स्टार रेटिंग' दी जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2022 पर 4:49 PM
Bharat NCAP: 8-सीटर गाड़ियों पर अगले साल 1 अप्रैल से लागू होगा क्रैश टेस्ट का नया नियम, जानिए डिटेल
सरकार ने BNCAP के लिए मोटर व्हीकल रूल्स 1989 के तहत एक एक नया नियम नोटिफाई किया है

कारों की सुरक्षा से जुड़ा नया नियम, भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) अगले साल 1 अप्रैल से लागू होगा। शुरुआत में यह नियम देश में 8 सीटों वाली सभी पैसेंजर गाड़ियों (8-seater Passenger Carriers) पर लागू होगा। BNCAP के तहत, गाड़ियों का क्रैश टेस्ट कराया जाएगा और उस क्रैश टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 'स्टार रेटिंग' दी जाएगी।

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज ने इस प्रोग्राम को लागू करने के लिए गुरुवार को मोटर व्हीकल रूल्स 1989 के तहत एक एक नया नियम नोटिफाई किया। यह नया नियम भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) से जुड़ा हुआ है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक नया नियम M1 कैटेगरी की सभी मोटर वाहनों पर लागू होगा। इस कैटेगरी में 8 सीटों वाली पैसेंजर गाड़ियां (ड्राइवर को छोड़कर) आती हैं, जिनका कुल वजन 3.5 टन से कम होता है। यह नियम देश में बनी और विदेशों से इंपोर्ट की गई, दोनों तरह की कारों पर लागू होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें