BMW ने भारत में लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 4.49 लाख रुपये से शुरू

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी BMW ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4,49,900 रुपये से शुरू होती है। कार कंपनी ने बताया कि उसका नया इलेक्ट्रिक स्कूटर शहर और शहरी माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस प्रोडक्ट में शानदार डिजाइन है और इसका कुल नई पीढ़ी और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 को BMW मोटररैड द्वारा जर्मनी के म्यूनिख शहर में डिवेलप किया गया है।

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी BMW ने भारत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4,49,900 रुपये से शुरू होती है। कार कंपनी ने बताया कि उसका नया इलेक्ट्रिक स्कूटर शहर और शहरी माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस प्रोडक्ट में शानदार डिजाइन है और इसका कुल नई पीढ़ी और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका मैक्सिसम पावर 11 किलोवॉट, मैक्सिमम टोर्क 55 एनएम है, जबकि सिर्फ 3 सेकेंड में 0-50 किलोमीटर/घंटा की स्पीड तय कर सकता है। इस स्कूटर में 3.9 किलोवॉट की एयर कूलिंग वाली लीथियम बैटरी है। यह इलेक्ट्रिक मॉडल 1 अक्टूबर से BMW मोटरराड इंडिया (BMW Motorrad India) के पास उपलब्ध है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 को BMW मोटरराड द्वारा जर्मनी के म्यूनिख शहर में डिवेलप किया गया है और भारत में इसका प्रोडक्शन TVS मोटर कंपनी होसुर में करेगी। BMW ग्रुप इंडिया के CEO और प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने बताया, ' ऑल-न्यू BMW CE 02 स्कूटर हर लिहाज से नया है। शानदार डिजाइन और इनोवेटिव सॉल्यूशंस की वजह से नए तरह की मोबिलिटी के लिए बेहतरीन साथी है।'


BMW मोटरराड ने जुलाई में भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट इनोवेशन CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में पेश किया, जिसकी शुरुआती कीमत 14.9 लाख रुपये है। यह स्कूटर दो खास रंगों में उपलब्ध है, जिसमें ब्लू मेटल कलर भी शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।