जर्मन लग्जरी कार मेकर BMW ने गुरुवार को कहा है कि उसने भारत में अपनी F 900 XR बाइक का नया अपडेटड वर्जन लॉन्च कर दिया है। जिसकी एक्सशोरूम कीमत 12.3 लाख रुपये है। यह एडवेंचर स्पोर्ट्स टूरर बाइक पूरी तरह से बिल्टअप यूनिट (CBU) के रूप में उपलब्ध होगी और इसको BMW Motorrad डीलरशिप में बुक किया जा सकेगा। इस बाइक की डिलीवरी जून 2022 में शुरु होगी।
नई BMW F 900 XR प्रोफाइल के नए स्टैंडर्ड फीचर्स अब कम्फर्ट पैकेज के हिस्से के रूप में डायनामिक ईएसए, कीलेस राइड और सेंटर स्टैंड को स्टैंडर्ड तौर पर पेश की गई हैं। इसके अलावा डायनेमिक पैकेज के तौर पर इसमें हेडलाइट प्रो, डे-टाइम राइडिंग लाइट्स और गियर शिफ्ट असिस्ट प्रो दिया जा रहा है।
नई BMW F 900 XR के इंजन की बात करें तो इसमें वाटर-कूल्ड 4-स्ट्रोक इन-लाइन 2-सिलेंडर 895cc बीएस6 इंजन लगाया गया है। इस इंजन में चार वाल्व प्रति सिलेंडर, दो ओवरहेड कैमशाफ्ट और ड्राई-संप लुब्रिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है।
यह इंजन 8500 आरपीएम पर 105 बीएचपी (77 किलोवाट) का पावर आउटपुट और 6500 आरपीएम पर 92 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है।
इस इंजन की बदौलत यह मोटरसाइकिल 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.6 सेकेंड में ही हासिल कर सकती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 200 किमी/घंटा से भी अधिक है। इस मोटरसाइकिल में कंपनी ने ब्रिज फ्रेम 2-सिलेंडर इन-लाइन इंजन को लोड-असर एलिमेंट के तौर पर इंटीग्रेट किया है।