Brezza compact Launch: मारुति ने भारत में लॉन्च की नई Brezza Compact, जानिए SUV की कीमत, वेरिएंट और सभी फीचर्स

Brezza compact Launch: कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई Brezza इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ-साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, आरामदायक, सुविधा और कनेक्टेड फीचर्स के साथ आएगी

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 4:45 PM
मारुति ने भारत में लॉन्च की नई Brezza Compact

Brezza compact Launch: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने गुरुवार को अपनी कॉम्पैक्ट सब-4 मीटर SUV Brezza के आने वाले नए वर्जन की कीमत की घोषणा कर दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई Brezza इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ-साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, आरामदायक, सुविधा और कनेक्टेड फीचर्स के साथ आएगी।

Brezza के कलर

नई Brezza 6 सिंगल टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। एक्सटीरियर डायनेमिक डिजाइन को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए, ऑल न्यू Brezza 3 ट्रेंडी ड्यूल-टोन कलर में भी उपलब्ध होगी।


मिडनाइट ब्लैक रूफ के साथ सिज़लिंग रेड, आर्कटिक व्हाइट रूफ के साथ ब्रेव खाखी और मिडनाइट ब्लैक रूफ के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर कलर वेरिएंट, पूरी तरह से नई और टेकी Brezza के स्लीक और स्पोर्टियर लुक को और शानदार बनाते हैं।

Brezza की कीमत

नई Brezza की कीमत 7,99,000 (Lxi वेरिएंट) से शुरू होगी और एक्स शोरूम के लिए - Zxi + डुअल टोन वेरिएंट (पैडल शिफ्टर्स के साथ एडवांस 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) के लिए 13, 96,000 रुपए तक जाएंगे। ये कीमत नई दिल्ली में है।

Brezza के इंटीरियर्स

स्पोर्टी और अर्बन फील के लिए ड्यूल टोन ब्लैक और न्यू रिच ब्राउन इंटीरियर्स (डायनेमिक हनीकॉम्ब पैटर्न)।

- इंस्ट्रूमेंट पैनल पर सिल्वर फिनिश के साथ यूनिक एसिमेट्रिक रैप-अराउंड ड्राइवर-सेंट्रलाइज इंटीरियर डिजाइन थीम है।

- लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन।

- इंटीरियर एंबिएंट लाइटिंग।

- बड़ा इंस्ट्रूमेंट पैनल और कलर कोऑर्डिनेटेड MID (मल्टीइनफॉर्मेशन डिस्प्ले), जो ढेर सारी जानकारी प्रदान करता है।

- आरामदायक लॉन्ग ड्राइव के लिए बड़ी रियर सीट्स।

- लेदर रैप्ड फ्लैट बॉटम टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल के साथ।

इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ नेक्सट जनरेशन का पावरट्रेन भी होगा। हालांकि, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्ट और CEO हिसाशी टेकुची के अनुसार, नई 2022 Brezza के डेवलपमेंट में लगभग 760 करोड़ रुपए की लागत आई है।

नई Brezza में कलरफुल मल्टी-इंफो डिस्प्ले स्क्रीन, फॉलो मी होम के साथ ऑटो हेडलैम्प्स और लीड मी टू व्हिकल फंक्शन, रियर AC वेंट्स, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, रियर फास्ट-चार्जिंग यूएसबी पोर्ट (A और C टाइप), टॉगल कंट्रोल ऑटो AC पैनल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर कंट्रोल भी मिलेगा।

Kia EV6 भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 59.95 लाख रुपये, देखें वेरिएंट, फीचर्स और बैटरी रेंज की पूरी डिटेल

ब्रेज़ा 6 एयरबैग (फ्रंट, साइड और कर्टेन) के साथ आएगी। 6 एयरबैग केवल ZXI+ वेरिएंट में उपलब्ध हैं। सभी वैरिएंट में डुअल एयरबैग स्टैंडर्ड हैं।

हिल होल्ड असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) सभी वेरिएंट में और रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट रेस्ट्रेंट सिस्टम आदि जैसी 20+ सिक्योरिटी फीचर भी है।

नई Brezza क्रिस्टल ब्लॉक DRL के साथ सभी नए डुअल-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, और रियर सिग्नेचर LED टेल लैंप और स्टाइलिश नई ब्रांडिंग के साथ आएगी।

इसमें स्टाइलिश क्रोम एक्सेंट के साथ गनमेटल फिनिश फ्रंट ग्रिल और कलर-कोर्डिनेटेड स्लीक और कॉम्पैक्ट शार्क फिन एंटीना और सिल्वर रूफ रेल्स के साथ सिग्नेचर स्ट्रिप भी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।